मनोरंजन

‘टॉक्सिक’ का पहला गाना ‘तबाही’ हुआ रिलीज, फैन्स बोले- “लगा दिया चूना!”

Toxic First Song Tabaahi Released: इस साल की चर्चित फिल्म 'टॉक्सिक: ए फेयरी टेल फॉर ग्रोन-अप्स' का पहला गाना 'तबाही' आखिरकार रिलीज हो गया है। यश और कियारा आडवाणी के फैंस लंबे समय से इस गाने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। फैन्स को उम्मीद थी कि गाने में दोनों कलाकारों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और रोमांटिक सीन भी देखने को मिलेगा, लेकिन रिलीज होते ही दर्शकों में निराशा की लहर दौड़ गई।

गाने में केवल यश और कियारा की ऑडियो के साथ तस्वीरें दिखाई गई हैं, जिसमें दोनों समंदर किनारे खड़े इंटेंस अंदाज में नजर आ रहे हैं। उनकी आंखों में एक-दूसरे के लिए गहरा लगाव साफ झलक रहा है, लेकिन वीडियो के अभाव ने फैन्स को ठगा हुआ महसूस कराया।

फैन्स ने मेकर्स पर नाराजगी जताई

यूट्यूब पर गाने की रिलीज़ के बाद फैन्स ने अपने गुस्से को खुलेआम जाहिर किया। कई कमेंट्स में लिखा गया कि “मेकर्स ने चूना लगा दिया,” जबकि कुछ ने इसे “साल 2026 का बड़ा स्कैम” कहा। कुछ लोग तो सीधे पूछ बैठे, “वीडियो किधर है लाला?” इस तरह गाने की केवल ऑडियो रिलीज़ ने दर्शकों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया।

गाने का क्रेडिट

गाना विशाल मिश्रा ने गाया है। वहीं, फिल्म का संगीत रवि बस्रूर, विशाल मिश्रा और तनिष्क बागची ने तैयार किया है।

फिल्म का पोस्टर और कहानी

फिल्म के पहले लुक पोस्टर में यश और कियारा समंदर किनारे गले मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। कियारा के किरदार का नाम नादिया है। पोस्टर की पृष्ठभूमि में उफान मारता समंदर सीन की खूबसूरती को और बढ़ाता है। फिल्म गीतु मोहनदास के निर्देशन में बनी है और यह गैंगस्टर-एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी 1940 से 1970 के दशक तक गोवा में घटित घटनाओं पर आधारित है। फिल्म में यश और कियारा के अलावा नयनतारा, हुमा कुरैशी, रुक्मिणी वसंत और तारा सुतारिया जैसे कई बड़े कलाकार भी नजर आएंगे।

रिलीज़ और भाषाएँ

फिल्म की स्क्रिप्ट यश और गीतु मोहनदास ने मिलकर लिखी है। मेकर्स इसे कन्नड़ और अंग्रेजी में शूट कर रहे हैं, वहीं हिंदी, तमिल, तेलुगु और मलयालम में डब वर्जन भी रिलीज़ होंगे। 'टॉक्सिक' 19 मार्च 2026 को रिलीज़ हो रही है। इसी दिन रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' भी सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस गाने और फिल्म की रिलीज़ ने दर्शकों में उत्सुकता और रोमांच तो बढ़ा दी है, लेकिन ऑडियो-ओनली प्रस्तुति ने फैन्स के धैर्य की परीक्षा भी ले ली है।

ये भी पढ़ें: Haryana Budget 2026-27: CM नायब सैनी ने पेश किया जनता का बजट, AI ट्रेनिंग और तीसरी बिजली कंपनी का ऐलान

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago