माथे पर बिंदी, गले में मंगलसूत्र, साड़ी पहनकर हिस्ट्रीशीटर ने पुलिस को कई बार दिया चकमा, अब दबोचा

Rajasthan News : राजस्थान से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। जोधपुर में एक हिस्ट्रीशीटर मंगलसूत्र, साड़ी-ब्लाउज और पेटीकोट पहनकर पुलिसवालों को चार महीने तक घूमता रहा। इस बात पर पुलिस वाले हमेशा परेशान हो रहे थे। वह जब भी उसकी लोकेशन निकालकर घर जाते वहां उनको एक महिला ही मिलती। वह महिला कोई और नहीं बल्कि खुद दयाशंकर नाम का युवक होता। दयाशंकर एक हिस्ट्रीशीटर है जिसे पुलिस कई महीनों से ढ़ूढ रही थी।महिला के भेष में रह रहा हिस्ट्रीशीटर हाथों से इशारा कर बता देता था कि दयाशंकर घर पर नहीं है। पुलिस बार-बार उसके घर जाकर तलाश करती और निराश होकर लौट जाती थी। पुलिस ने आज उसे दबोच लिया जिसका वीडियो भी सामने आ रहा है।

साड़ी पहने इशारों वापस लौटा देता था हिस्ट्रीशीटर

पुलिसवालों को हाल में ही मुखबिर से सूचना मिली कि जो महिला इशारों से बार-बार पुलिस को लौटा रही है, वह असल में महिला नहीं बल्कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ही है। फिर क्या था..पुलिस वाले बदमाश के घर पहुंचे और घसीटते हुए थाने ले गए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिसकर्मी महिला के कपड़े पहने हुए बदमाश को गिरफ्तार कर ले जा रहे हैं।  

साड़ी और मंगलसूत्र का लिया सहारा

बता दें कि हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर कई मुकदमे दर्ज थे। हर कोई दयाशंकर लगातार अपराध की वारदातों से परेशान थे। बदमाश पर मारपीट और लूट के करीब 13 केस दर्ज हैं। जिसके बाद पुलिस ने दयाशंकर को हिस्ट्रीशीटर घोषित किया हुआ था। हिस्ट्रीशीटर दयाशंकर ने पुलिस से बचने के लिए ऐसा जुगाड़ लगाया जिसे जानकर हर कोई हैरान है। वह साड़ी पेटीकोट और ब्लाउज पहनकर हने लगा था। पुलिस को चकमा देने के लिए हिस्ट्रीशीटर ने गले में मंगलसूत्र भी पहना हुआ था। लेकिन आखिर में पुलिस से बचने की उसकी सारी तरकीब फेल हो गई।

Jyoti Karki

ज्योति कार्की एक युवा पत्रकार हैं जो स्वास्थ्य, महिला और बाल कल्याण की खबरों में विशेषज्ञता रखती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की शिक्षा प्राप्त करने के बाद, उन्होंने मीडिया जगत में अपना कदम रखा है। ज्योति ने हिंदुस्तान, एनडीटीवी और इंडिया टीवी जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से इंटर्नशिप की है। इसके अतिरिक्त, नोएडा में लोकल रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त करके उन्होंने जमीनी स्तर की पत्रकारिता की बारीकियों को समझा है।वर्तमान में ज्योति न्यूज इंडिया के साथ रिपोर्टर और कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं। शिक्षा के प्रति उनका जुनून निरंतर बना रहता है और वे डेवलपमेंट जर्नलिज्म में पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। ज्योति डिजिटल मीडिया में भी सक्रिय हैं। वे पॉडकास्ट और वीडियो इंटरव्यू का निर्माण भी करती हैं।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

7 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

9 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago