Online Gaming Bill
Online Gaming Bill : सोशल मीडिया से लेकर गंभीर बाजार तक, लोकसभा द्वारा हाल ही में पारित किए गए प्रमोशन और रेगुलेशन ऑफ ऑनलाइन गेमिंग बिल, 2025 ने इंटरनेट गेमिंग उद्योग में भूचाल ला दिया है। इस विधेयक का उद्देश्य Real Money Games (RMG), यानी पैसे लगा कर खेले जाने वाले ऑनलाइन गेम्स जैसे पोकर, रम्मी, फैंटेसी स्पोर्ट्स आदि पर पूरी तरह से पाबंदी लगाना है।
इस बिल के पेश होने के बाद नज़ारा टेक्नोलॉजीज के शेयरों में तेज गिरावट देखने को मिली पहली बार लोकसभा से बिल पेश होने के दिन कंपनी के शेयरों में लगभग 7% की गिरावट दर्ज हुई। इसके अगले दिन यानी 21 अगस्त की सुबह तक, एक और 11% की गिरावट के साथ कुल मिलाकर दो दिन में लगभग 23% तक का नुकसान हुआ।
नजारा ने Moonshine Technologies (PokerBaazi के ऑपरेटर) में लगभग ₹805–₹800 करोड़ का निवेश किया है। बिल के पेश से यह निवेश अब जोखिम में दिख रहा है और इस पर write-off का खतरा बढ़ गया है। फिर भी, कंपनी का कहना है कि उनकी वित्तीय स्थिति पर प्रत्यक्ष असर नहीं होगा, क्योंकि उनकी Real Money Games से कोई राजस्व योगदान नहीं है, और PokerBaazi की आय उनके मूल विवरण (consolidated financials) में शामिल नहीं की जाती।
ये भी पढ़े : रियल मनी गेम्स पर बैन की तैयारी, सरकार लाई ऑनलाइन बिल 2025
सरकार द्वारा Online Gaming Bill लाने के बाद ब्रोकरेज ने भी ऑनलाइन गेमिंग से जुड़ी इस कंपनी के शेयर के टारगेट में कटौती करने के साथ ही इसकी रेटिंग
भी घटाई है। ICICI Securities ने बताया नजारा टेक के शेयर का टारगेट प्राइस पहले के 1500 रुपये से करीब 27 फीसदी कम करते हुए इसे 1100 रुपये कर दिया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, ये फैसला ऑनलाइन गेमिंग बिल के मुद्दे को देखते हुए लिया गया है। इसके साथ-साथ कंपनी ने नजारा रेटिंग में भी बदलाव किया गया है और इसे कम करते हुए Add से Reduce कर दिया है।
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…