Delhi Bomb Blast
Delhi Bomb Blast : हरियाणा के फरीदाबाद जिले में स्थित अल-फलाह यूनिवर्सिटी अब जांच के दायरे में आ गई है। यह विश्वविद्यालय 76 एकड़ में फैला है और मुस्लिम बहुल धौज गांव के पास है। दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके और 3 डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद यूनिवर्सिटी पर कई सवाल उठ रहे हैं। ये डॉक्टर ‘व्हाइट कॉलर टेरर मॉड्यूल’ से जुड़े बताए जा रहे हैं। यूनिवर्सिटी कल प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सकती है।
जांच में सामने आया है कि यूनिवर्सिटी में एक डॉक्टर निसार-उल-हसन काम कर रहा था, जिसे पहले कश्मीर से आतंकी लिंक होने की वजह से SMHS अस्पताल से बर्खास्त किया गया था। 2023 में उसके खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। दिल्ली ब्लास्ट के बाद से वह फरार है। उसकी बेटी, जो अल-फलाह मेडिकल कॉलेज में पढ़ती है, हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है।
यूनिवर्सिटी में डॉ. उमर 7 साल से और डॉ. मुजम्मिल 5 साल से तैनात थे। जांच में पता चला कि ये दोनों स्टूडेंट्स और स्टाफ को कश्मीर के बारे में रेडिकलाइज करते थे। डॉ. उमर महीनों तक कॉलेज नहीं आते थे, लेकिन यूनिवर्सिटी ने कोई कार्रवाई नहीं की।
जांच में यह भी सामने आया कि धमाके से पहले डॉ. उमर और डॉ. मुजम्मिल तुर्की गए थे और वहां जैश-ए-मोहम्मद के हैंडलर से मिले थे। उनके पासपोर्ट में तुर्की का स्टैम्प भी मिला है।
NIA की टीम और 4 राज्यों की पुलिस यूनिवर्सिटी में फैकल्टी और स्टूडेंट्स से पूछताछ कर रही है। यूनिवर्सिटी में अभी भी ताबड़तोड़ रेड चल रही है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…