देश

शुभांशु शुक्ला और पीएम मोदी की कैसी रही मुलाकात ? शुक्ला ने Axiom-4 का ‘मिशन पैच’ किया भेंट

PM Modi Shubhanshu Meet:  इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर कदम रखने वाले पहले भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu) ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) से मुलाकात की। इस दौरान पीएम मोदी ने उन्हें गले लगाया। शुभांशु शुक्ला ने प्रधानमंत्री को अपने अंतरिक्ष के मिशन और अनुभवों की विस्तार से जानकारी दी।

पीएम ने पोस्ट में लिखा…

प्रधानमंत्री मोदी ने ISRO अंतरिक्ष यात्री की जैकेट पहने शुक्ला का गर्मजोशी से गले लगाकर स्वागत किया और उनके कंधे पर हाथ रखकर उनके साथ चले। शुक्ला ने प्रधानमंत्री को एक्सिओम-4 मिशन का ‘मिशन पैच’ भी भेंट किया। लखनऊ में जन्मे अंतरिक्ष यात्री ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन से ली गई तस्वीरें भी मोदी के साथ साझा कीं।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu) से मुलाकात की तस्वीरें भी शेयर की हैं। पीएम ने पोस्ट में लिखा कि शुभांशु शुक्ला के साथ बहुत अच्छी बातचीत हुई। हमने अंतरिक्ष में उनके अनुभवों, विज्ञान और प्रौद्योगिकी में प्रगति और भारत के महत्वाकांक्षी गगनयान मिशन सहित कई विषयों पर चर्चा की भारत को उनकी इस उपलब्धि पर गर्व है।

लोग मुझसे भी ज्यादा गगनयान को लेकर उत्साहित

शुभांशु शुक्ला (Shubhanshu)ने कहा, ‘मैं जहां भी गया, जिससे भी मिला, सभी मुझसे मिलकर बहुत खुश हुए, बहुत उत्साहित हुए। सबसे बड़ी बात यह थी कि सभी को पता था कि भारत अंतरिक्ष के क्षेत्र में क्या कर रहा है। सभी को इस बारे में पता था और कई लोग ऐसे भी थे जो मुझसे भी ज्यादा गगनयान को लेकर उत्साहित थे, जो आकर मुझसे पूछ रहे थे कि आपका मिशन कब शुरू हो रहा है।’

शुक्ला एक्सिओम-4 निजी अंतरिक्ष मिशन का हिस्सा थे जो 25 जून को फ्लोरिडा से रवाना हुआ था और 26 जून को अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन पर पहुंचा था। शुक्ला रविवार को भारत लौट आये।

ये भी पढ़े : Today Weather Update: कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना, दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल

Kajal Sharma

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

10 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

10 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

12 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

12 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

13 hours ago