देश

आधार नागरिकता का प्रमाण नहीं…बिहार मतदाता सूची संशोधन मामले की सुनवाई में सुप्रीम कोर्ट ने चुनाव आयोग से जताई सहमति

Supreme Court : उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को बिहार में निर्वाचन आयोग द्वारा मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के खिलाफ याचिकाओं पर सुनवाई शुरू की। न्यायमूर्ति सूर्यकांत ने कहा कि आधार को नागरिकता के प्रमाण के रूप में नहीं माना जा सकता। सर्वोच्च न्यायालय ने कहा कि मतदाता सूची में नागरिकों और गैर-नागरिकों को शामिल करना और बाहर करना चुनाव आयोग के अधिकार क्षेत्र में आता है।

आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण नहीं है : सुप्रीम कोर्ट

बार एंड बेंच ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत के हवाले से कहा कि क्या याचिकाकर्ता यह कह रहे हैं कि आधार कार्ड नागरिकता का प्रमाण है? वे यह नहीं कह रहे हैं कि यह कोई उपाय नहीं है…आधार अधिनियम ऐसा कहता है। उन्होंने आगे कहा कि देखिए, चुनाव आयोग का यह कहना सही है कि आधार को नागरिकता के निर्णायक प्रमाण के रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता; इसे सत्यापित करना होगा। आधार अधिनियम की धारा 9 देखें। हालांकि सर्वोच्च न्यायालय इस दलील से सहमत नहीं था कि बिहार के लोगों के पास SIR के दौरान सबूत के तौर पर चुनाव आयोग द्वारा मांगे गए अधिकांश दस्तावेज नहीं हैं।

चुनाव आयोग के खिलाफ विश्वास की कमी

सुनवाई के दौरान न्यायमूर्ति कांत ने टिप्पणी करते हुए कहा कि यह विश्वास की कमी का मामला है। रिपोर्ट के अनुसार कि पीठ ने कहा कि सबसे पहले तय किया जाने वाला मुद्दा यह है कि क्या चुनाव आयोग के पास सत्यापन प्रक्रिया करने का अधिकार है । न्यायमूर्ति कांत ने कहा कि अगर उनके पास अधिकार नहीं है, तो सब कुछ खत्म हो जाता है। लेकिन अगर उनके पास अधिकार है, तो कोई समस्या नहीं हो सकती।

ये भी पढ़ें : Bihar SIR : कुछ गलतियां हो जाती…विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ SC में चुनाव आयोग की दलील

कई मतदाता के नाम हटाए गए : कपिल सिब्बल

राष्ट्रीय जनता दल के सांसद मनोज झा की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता कपिल सिब्बल ने दलील दी कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया के परिणामस्वरूप बड़े पैमाने पर मतदाता सूची से बाहर हो जाएंगे, विशेषकर उन लोगों पर इसका असर पड़ेगा जो आवश्यक प्रपत्र जमा नहीं कर पाएंगे। उन्होंने दावा किया कि यहां तक कि 2003 की मतदाता सूची में सूचीबद्ध मतदाताओं से भी नए फॉर्म भरने को कहा जा रहा है, और फॉर्म न भरने के कारण उनके पते में कोई परिवर्तन न होने के बावजूद उनके नाम हटा दिए जा रहे हैं।

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

9 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

10 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

11 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

11 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

12 hours ago