Madhya Pradesh News
Madhya Pradesh News : मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में कमाल की पुलिसिंग सामने आई है। दरअसल, 2 दिन पहले 2 युवक पुलिस वाले बनकर एक बुजुर्ग से सोने की चेन व अंगूठी (3 तोला) ठग कर ले गए थे। पुलिस ने काफी मेहनत की, सीसीटीवी फुटेज खंगाले और 2 संदिग्धों को ट्रेस किया। ये ईरानी गैंग के निकले तो इनकी तलाश में टीम भोपाल पहुंची लेकिन वहां ठग इन पर भारी पड़े।
पुलिस से पहले इनकी खबर गैंग तक पहुंच गई तो ठगों ने पुलिस टीम के सामने कागज की पुड़िया फेंककर कहा -'हम तुम्हारा सामान लौटा रहे हैं, पीछा मत करो'। गजब की पुलिस उनका कहना मान भी गई और पुड़िया में रखे ठगे गए जेवर लेकर लौट आई। अब गाड़ी के नंबर के आधार पर पुलिस ठगों को पकड़ने का दावा कर रही है।
एएसपी राकेश खाखा ने कंट्रोल रूम में प्रेस कॉन्फ्रेंस ली। इसमें बताया कि सैलाना थाना की पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पेट्रोल पंपों के कैमरों में 2 संदिग्ध बाइक पर जाते दिखे। टीम ने इन्हें जावरा में हुसैन टेकरी मार्ग तक ट्रेस किया।
मुखबिरों से पता चला कि ये आरोपी ईरानी गैंग के हैं। ईरानी गैंग दिल्ली-मुंबई और भोपाल में सक्रिय है। टीम भोपाल पहुंची तो पता चला कि ये दोनों आरोपी भोपाल की गैंग के सदस्य हैं। ये गैंग नकली पुलिस बनकर ठगी जैसे अपराध करती है। बाइक नंबर से पता चला कि आरोपी भोपाल के कोहेफिजा क्षेत्र के हैं।
पुलिस टीम ने संदिग्धों का पीछा किया तो बदमाशों ने एक कागज की पुड़िया फेंकते हुए कहा हम तुम्हारा सामान लौटा रहे हैं, हमारा पीछा मत करो। इस पर टीम ने पुड़िया खोलकर जांच की तो उसमें सोने की चेन और अंगूठी मिली। टीम यहां लौटी और फरियादी को बुलाकर शिनाख्त करवाई तो उसने बताया कि जेवर उनके ही हैं। जेवर को जब्ती में लिया गया है ओर आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है ।
- राहुल बैरागी
Silver Price Today: चांदी की कीमतों में आज नरमी देखने को मिली है। भारत में…
Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…
jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…
IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…
India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…
Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…