गुड न्यूज़

संसद भवन में विराजेंगे पुरी रथ यात्रा के पहिए, संस्कृति की गूंज बनेगा प्रतीक

Parliament News : संसद परिसर में पुरी रथ यात्रा के तीन पहिए लगाए जाएंगे। श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन ने शनिवार को इस बात की पुष्टि की है। मंदिर समिति ने बताया कि लोकसभा स्पीकर ओम बिरला हाल ही में पुरी दौरे पर गए थे। वहां उनके आगे ये प्रस्ताव रखा गया, जिसे उन्होंने मंजूरी दे दी है।

मंदिर समिति ने एक बयान में कहा कि यह प्रस्ताव शुक्रवार को ओम बिरला की पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर यात्रा के दौरान रखा गया। इन तीन रथों के एक-एक पहिए दिल्ली भेजे जाएंगे। उन्हें संसद में ओडिशा की संस्कृति और विरासत के स्थाय़ी प्रतीक के रुप में स्थापित किया जाएगा।

SJTA के मुख्य प्रशासक अरबिंद पाधी ने एक पोस्ट में कहा, “माननीय लोकसभा अध्यक्ष ने अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ आज श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु का आशीर्वाद लिया। हम माननीय अध्यक्ष के प्रति अत्यंत आभारी हैं कि उन्होंने संसद परिसर के भीतर एक प्रमुख स्थान पर रथ यात्रा के तीन पवित्र रथों में से प्रत्येक का एक पहिया स्थापित करने के हमारे प्रस्ताव पर सहमति व्यक्त की।”

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और पुरी के सांसद संबित पात्रा के साथ पहुंचे बिरला का शुक्रवार को लायन्स गेट पर एसजेटीए के मुख्य प्रशासक ने स्वागत किया।

पाढी ने कहा कि नंदीघोष (भगवान जगन्नाथ), दर्पदलन (देवी सुभद्रा) और भगवान बलभद्र (तालध्वज) रथों के पहिए दिल्ली जाएंगे और ओडिशा की कालातीत संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत के स्थायी प्रतीक के रूप में स्थापित किए जाएंगे।

वार्षिक रथ यात्रा के बाद, देवताओं के तीनों रथों को हर साल अलग कर दिया जाता है। नंदीघोष रथ के मुख्य बढ़ई, बिजय महापात्र के अनुसार, जहाँ कुछ प्रमुख भागों का पुनः उपयोग किया जाता है, वहीं रथों का निर्माण हर साल नई लकड़ी से किया जाता है। पहियों सहित, अलग किए गए भागों को एक गोदाम में रखा जाता है और कुछ को नीलामी के लिए रखा जाता है।

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को पुरी में श्रद्धेय श्री जगन्नाथ मंदिर का दौरा किया, उनके साथ केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, ओडिशा के स्वास्थ्य मंत्री मुकेश महालिंग, ग्रामीण विकास मंत्री रबी नारायण नाइक और पुरी के सांसद संबित पात्रा सहित कई प्रमुख नेता मौजूद थे।

Kajal Sharma

Share
Published by
Kajal Sharma

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

3 hours ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

4 hours ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

4 hours ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

5 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

6 hours ago