खेल

Women World Cup 2025 : इन 4 टीमों के बीच होगी सेमीफाइनल में टक्कर, इतने बजे से शुरू होंगे मुकाबले

Women World Cup 2025 : महिला वर्ल्ड कप 2025 अब अपने आखिरी चरण में पहुंच गया है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो चुकी हैं - भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और साउथ अफ्रीका। इन चारों टीमों ने पूरे टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन करते हुए नॉकआउट में जगह बनाई है।

भारत का अब तक का प्रदर्शन

भारतीय महिला टीम ने टूर्नामेंट में 6 मैच खेले हैं, जिनमें से 3 जीते और 3 हारे हैं। टीम का नेट रन रेट 0.628 है और वह प्वाइंट्स टेबल में चौथे स्थान पर है।

टीम के लिए स्मृति मंधाना, प्रतिका रावल और जेमिमा रोड्रिगेज ने हाल के मैचों में शानदार बल्लेबाजी की है, जबकि गेंदबाजों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

सेमीफाइनल मुकाबलों का शेड्यूल

इंग्लैंड बनाम साउथ अफ्रीका — 29 अक्टूबर, गुवाहाटी (बारसपारा स्टेडियम)

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया — 30 अक्टूबर, नवी मुंबई (डीवाई पाटिल स्टेडियम)

दोनों मैच दोपहर 3 बजे से शुरू होंगे और टॉस 2:30 बजे होगा। इन दोनों मैचों के विजेता टीमें फाइनल में 2 नवंबर को भिड़ेंगी।

फाइनल में भारत का सफर दो बार रुका

भारतीय महिला टीम इससे पहले दो बार फाइनल में पहुंच चुकी है -

2005 में, भारत को ऑस्ट्रेलिया ने 98 रन से हराया था।

2017 में, इंग्लैंड ने भारत को 9 रन से मात दी थी।

दोनों बार टीम की कप्तान मिताली राज थीं।

बांग्लादेश से बाकी है एक मुकाबला

सेमीफाइनल से पहले भारत को 26 अक्टूबर को बांग्लादेश के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलना है। यह मैच तय करेगा कि टीम सेमीफाइनल में किस लय के साथ प्रवेश करती है।

Kajal Sharma

Recent Posts

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

7 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

26 minutes ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

53 minutes ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

54 minutes ago

Pakistan Row: न्यूयॉर्क की सड़कों पर ‘चोर आया’ पोस्टर का दावा, अमेरिका में क्यों मचा बवाल

Pakistan Row: अमेरिका में पाकिस्तान को लेकर वायरल हो रहे ‘चोर आया’ पोस्टरों की तस्वीरों…

1 hour ago

कानपुर कारोबारी हत्याकांड में बड़ा खुलासा, बेटे ने हिटमैन से कहा- ‘पकड़े जाओ तो पत्नी का नाम लेना’

Kanpur Businessman Murder: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या के मामले में पुलिस…

1 hour ago