दुनिया

कनाडा में भारतीय फिल्मों पर बढ़ा खतरा, थिएटर पर आगजनी और फायरिंग की, CCTV में कैद घटना

Canada : कनाडा से चौंकाने वाली खबरें सामने आ रही हैं, जहां भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग कर रहे सिनेमाघरों को लगातार निशाना बनाया जा रहा है। ओंटारियो प्रांत के ओकविले इलाके में बीते दिनों दो अलग-अलग घटनाओं ने स्थानीय प्रशासन और भारतीय समुदाय को चिंता में डाल दिया है।

ओकविले थिएटर में पेट्रोल छिड़ककर लगाई आग

सूत्रों के मुताबिक, 25 सितंबर की रात दो नकाबपोश हमलावरों ने ओकविले स्थित एक फिल्म थिएटर के बाहर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। अचानक हुई इस घटना में थिएटर को भारी नुकसान हुआ। पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। सौभाग्य से उस समय थिएटर बंद था, जिससे किसी व्यक्ति को चोट नहीं पहुंची है।

2 अक्टूबर को गोलीबारी

इस घटना के कुछ ही दिनों बाद, 2 अक्टूबर की रात एक संदिग्ध शख्स ने उसी थिएटर के मुख्य गेट पर गोलियां चलाई। पुलिस का कहना है कि दोनों वारदातें एक-दूसरे से जुड़ी हुई प्रतीत होती हैं और ये जानबूझकर भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोकने के उद्देश्य से की गई हो सकती हैं।

पहले भी हो चुके हैं हमले

थिएटर प्रबंधन ने बताया कि उनके यहां पहले भी ऐसे हमले किए जा चुके हैं, खासतौर पर तब जब भारतीय फिल्मों का प्रदर्शन हो रहा था। सीईओ ने कहा, “हम समझौता नहीं करना चाहते, लेकिन हमारे कर्मचारियों और दर्शकों की सुरक्षा सर्वोपरि है।” इसी वजह से फिलहाल दो भारतीय फिल्मों की स्क्रीनिंग रोक दी गई है।

लोगों में डर, खालिस्तानी लिंक की आशंका

इन घटनाओं के बाद भारतीय समुदाय और स्थानीय दर्शकों के बीच भय का माहौल है। रिपोर्ट्स में आशंका जताई जा रही है कि इस तरह के हमलों के पीछे खालिस्तानी समर्थकों का हाथ हो सकता है, हालांकि पुलिस ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

ये भी पढ़ेUS Shutdown 2025 : क्यों ठप हुआ अमेरिकी सरकार का कामकाज, जानिए शटडाउन का असर

फिलहाल पुलिस (Canada) इन मामलों की गहन जांच कर रही है और सुरक्षा के इंतज़ाम कड़े कर दिए गए हैं।

Shweta Gupta

Recent Posts

वंदे भारत चेयर कार का हाई-स्पीड ट्रायल पूरा, 180 की रफ्तार के बाद अब इन टेस्ट की बारी

Vande Bharat Chair Car: वंदे भारत ट्रेन के नए चेयर कार रेक ने हाई-स्पीड ट्रायल…

1 hour ago

मरीन ड्राइव पर बेकाबू कार ट्रक में घुसी, मंत्री दीपिका पांडेय सिंह की बेटी समेत 4 लोगों की हुई मौत

jamshedpur Marine Drive Accident: झारखंड के जमशेदपुर में गुरुवार तड़के रफ्तार का कहर देखने को…

1 hour ago

IPL 2027 Auction Venue: अब गोवा पहुंचा IPL ऑक्शन, BCCI दिसंबर में करवाएगी खिलाड़ियों की नीलामी

IPL 2027 Auction: आईपीएल 2027 की नीलामी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। भारतीय…

2 hours ago

क्या फिर भिड़ सकते हैं भारत-पाक? अमेरिकी विदेश मंत्री रुबियो का आया जवाब

India Pakistan Conflict: अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद…

3 hours ago

एशियन गेम्स 2026: भारत की छठे दिन शानदार शुरुआत, बैक टू बैक 2 मेडल से बढ़ा तिरंगे का मान

Asian Games 2026 India Rowing: भारत के लिए एशियन गेम्स 2026 में छठे दिन मेडल…

3 hours ago