Monday, Oct 19

होम = Breaking = टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का ‘ऑडियो’ आया सामने, कहा- हमारे पास 70 हजार शूटर्स

टाइगर श्रॉफ पर गोली चलवाने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का ‘ऑडियो’ आया सामने, कहा- हमारे पास 70 हजार शूटर्स

Anil Pandit Audio: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग की जिम्मेदारी लेने वाले गैंगस्टर अनिल पंडित का एक और कथित ऑडियो सामने आया है। इस ऑडियो में वह अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराता सुनाई दे रहा है। साथ ही दावा किया है कि उसके पास 70 हजार शूटर हैं। ऑडियो में वह धमकी भरे अंदाज में कहता है कि अगर उसके दो शूटर मारे जाएंगे, तो 200 और तैयार हो जाएंगे। हालांकि, न्यूज इंडिया 24X7 इस ऑडियो में किए गए दावों की पुष्टि नहीं करता है।

सुशांत की मौत को लेकर बॉलीवुड पर लगाए आरोप

ऑडियो में अनिल पंडित ने दावा किया कि उसके पास 70 हजार शूटर हैं। उसने सुशांत सिंह राजपूत की मौत के लिए बॉलीवुड को जिम्मेदार ठहराते हुए आरोप लगाया कि उस समय प्रशासन ने कार्रवाई नहीं की। उसने लॉरेंस बिश्नोई को अपना ‘बड़ा भाई’ बताते हुए कहा कि अब उनके खिलाफ कार्रवाई हो रही है, लेकिन उनकी लड़ाई जारी रहेगी।

दाऊद इब्राहिम के पैसों से फिल्में बनाने का आरोप

अनिल पंडित ने ऑडियो में दावा किया कि कुछ भारतीय अभिनेता पाकिस्तान और दुबई में बैठे अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के पैसों से फिल्में बनाते हैं और मुनाफे के साथ रकम उसे लौटाते हैं। उसने आरोप लगाया कि दाऊद इन पैसों का इस्तेमाल भारत को नुकसान पहुंचाने के लिए करता है।

ऑडियो में अनिल पंडित ने सलमान खान को लेकर भी धमकी दी है। उसने कहा कि जब तक अभिनेता माफी नहीं मांगते, वह उनका पीछा नहीं छोड़ेगा और उनके करीबियों को भी निशाना बनाएगा। पंडित ने दावा किया कि उसके दो लोगों के मारे जाने पर मुंबई में 200 लोग तैयार हैं।

ये भी पढ़ें: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग करने वाले 3 आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा, मुंबई से दिल्ली जाने वाली ट्रेन में थे सवार