Tina Opens Up Her Parents' Divorce Buzz: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में बनी हुई है। दोनों के तलाक की अफवाहों और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर के आरोपों के बीच अब उनकी बेटी टीना आहूजा ने पहली बार इस मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ी है।
टीना आहूजा ने हाल ही में वीमेंस डे के मौके पर अपनी मां सुनीता आहूजा के यूट्यूब व्लॉग को संभाला और इसी दौरान उन्होंने तलाक की अफवाहों पर भी खुलकर बात की। टीना ने कहा, “हम औरतें अक्सर दूसरों के लिए बहुत कुछ करती हैं, लेकिन अपने बारे में कम सोचती हैं। इसलिए मैंने इस महिला दिवस पर अपनी मां के लिए कुछ खास करने का फैसला किया।” उन्होंने यह भी बताया कि पिछले दो साल परिवार के लिए आसान नहीं रहे और इस दौरान काफी उतार-चढ़ाव देखने को मिले। वहीं गिफ्ट मिलने पर सुनीता आहूजा ने कहा, “हर काम की एक सीमा होती है। मैंने अपने सभी फर्ज निभाए हैं, लेकिन अब मैंने अपने लिए जीना शुरू कर दिया है और मैं इससे ज्यादा की हकदार हूं। अब मैं अपनी जिंदगी किंग-साइज जिऊंगी।”
गोविंदा ने एएनआई से बात करते हुए सुनीता के चीटिंग के आरोपों पर रिएक्ट किया था. उन्होंने कहा था, “वह जो नाम ले रही है कोमल, मैं उसका शुक्रिया अदा करता हूं. मैं बच गया क्योंकि वह किसी के खिलाफ एक शब्द नहीं कह रही है. वह शांत है, वरना यंगस्टर्स गालियां देने से नहीं कतराते.” गोविंदा ने आरोपों पर बात करते हुए कहा, “मुझपर कब नहीं लगा आरोप?” उन्होंने आगे कहा कि उन्होंने कई हीरोइनों के साथ काम किया है और उनमें से किसी पर भी उनकी नज़र नहीं गई. उन्होंने समझाया, “एक मेरी हीरोइन ऐसा नहीं कह सकती कि मैंने तंग किया हो या किसी के लिए अपशब्द कह दिया हो… मैं सभी आर्टिस्ट और हीरोइनों का शुक्रिया अदा करता हूं.”
ये भी पढ़ें: एक्टर गोविंदा के अफेयर पर मैनेजर ने तोड़ी चुप्पी, कमबैक पर कही ये बात
नीलम कोठारी के प्यार में लट्टू थे गोविंदा, अफेयर पर तोड़ी चुप्पी; कहा- देखिए उस वक्त सब कुछ…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…
Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…