देश

पीएम मोदी का आज असम में कार्यक्रम, कई विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

PM Narendra Modi :  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पूर्वोत्तर दौरे के दूसरे दिन आज असम में 18,530 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। शनिवार को मणिपुर से गुवाहाटी पहुंचे पीएम मोदी ने भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर श्रद्धांजलि दी और एक भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।

दरांग में रखेंगे बड़ी परियोजनाओं की नींव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज असम में रिंग रोड और नुमालीगढ़ रिफाइनरी संयंत्र सहित कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं की नींव रखेंगे। इसके बाद वे दो दिवसीय बंगाल दौरे पर रवाना होंगे, जहां कोलकाता और पूर्णिया में विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे।

असम के बाद बंगाल दौरे पर पीएम मोदी

असम में कार्यक्रम पूरे करने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज से बंगाल के दो दिवसीय दौरे पर जाएंगे। 14 और 15 सितंबर को वे कोलकाता में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे और आज सशस्त्र बलों के संयुक्त कमांडर सम्मेलन का उद्घाटन करेंगे।

बता दें कि महज एक महीने से भी कम समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का यह दूसरा बंगाल दौरा है। कोलकाता के कार्यक्रमों के बाद वे सीधे पूर्णिया जाएंगे, जहां कई विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे।

शनिवार को मणिपुर दौरे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी असम पहुंचे। गुवाहाटी में उन्होंने भारत रत्न भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर आयोजित समारोह में हिस्सा लिया और उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने गुवाहाटी में भव्य रोड शो किया, जिसमें हजारों लोग उमड़े।

ये भी पढ़े : Weather update : दिल्ली में बादलों के बीच सूरज की लुका-छिपी, यूपी में भारी बारिश का अलर्ट!

 

Kajal Sharma

Recent Posts

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

8 minutes ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

2 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

2 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

3 hours ago

6 दिन में 823 करोड़ के पार पहुंची ‘रामायण’, दुनियाभर में बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल

Ramayana Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' बॉक्स ऑफिस…

3 hours ago