ट्रंप ने ईरान को दी धमकी
Trump Tariff Plan: रूस से कच्चा तेल खरीदना भारत और चीन के लिए महंगा पड़ सकता है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऐसे प्रस्तावित बिल का समर्थन किया है, जिसके तहत रूस से तेल खरीदने वाले देशों पर 500% तक टैरिफ लगाया जा सकता है। अगर यह विधेयक अमेरिकी संसद से पास हो जाता है, तो भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर भी इसका असर पड़ सकता है।
प्रस्तावित 'सैंक्शनिंग रशिया एक्ट' अमेरिकी राष्ट्रपति को यह अधिकार देगा कि वह रूस से तेल, गैस और पेट्रोलियम उत्पाद खरीदने वाले देशों के आयात पर 500% तक टैरिफ लगा सकें। इस विधेयक का उद्देश्य रूस की ऊर्जा से होने वाली कमाई पर चोट करना और यूक्रेन युद्ध के बीच उस पर आर्थिक दबाव बढ़ाना है।
ओवल ऑफिस में पत्रकारों से बातचीत के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि रूस पर प्रतिबंध से जुड़े इस विधेयक के कानून बनने की अच्छी संभावना है। उन्होंने यह भी संकेत दिया कि रूस से तेल खरीदने वाले भारत और चीन पर सेकेंडरी प्रतिबंध लगाने का विकल्प अभी खुला है, हालांकि इस पर अंतिम फैसला अभी नहीं हुआ है।
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…