Flydubai Pilot Smit Machchhar: दुबई से तेल अवीव जा रही FZ1073 फ्लाइट में को-पायलट ने भारतीय कैप्टन पर चाकू से हमला किया था। घायल होने के बावजूद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने में मदद की, जिसके बाद यात्रियों और अन्य पायलटों ने आरोपी को काबू किया।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्लाईदुबई के भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार की तारीफ करते हुए उन्हें ‘हीरो’ बताया है। मच्छार पर दुबई से तेल अवीव जा रही फ्लाइट FZ1073 में उनके को-पायलट ने चाकू से हमला किया था। ट्रंप के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद मच्छार ने विमान को दुर्घटनाग्रस्त होने से रोकने में अहम भूमिका निभाई।
ट्रंप ने बताया कि इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू से मिली जानकारी के अनुसार, हमले के बाद मच्छार ने कॉकपिट का दरवाजा खोलने की कोशिश की, पीछे गिरे और मदद के लिए चिल्लाए। इसके बाद यात्रियों को कॉकपिट तक पहुंचने का मौका मिला।
ट्रंप ने बताया कि एक इजरायली यात्री, जो पेशे से प्लंबर था और जिसे उड़ान चलाने का अनुभव नहीं था, कॉकपिट में पहुंचा। उसने को-पायलट को सीट से हटाकर पीछे धकेला, जिसके बाद अन्य यात्रियों ने उसे काबू किया। ट्रंप के मुताबिक, उस यात्री ने बताया कि उसने टीवी शो ‘Air Disasters’ देखकर विमान उड़ाने से जुड़ी कुछ बुनियादी बातें सीखी थीं। बाद में विमान में मौजूद अन्य पायलट और सुरक्षा कर्मी कॉकपिट में पहुंचे और नियंत्रण संभाला। हालांकि, ट्रंप ने साफ कहा कि वह यह जानकारी खुद सत्यापित नहीं कर सके हैं और उन्हें यह विवरण नेतन्याहू तथा शुरुआती सूत्रों से मिला है।
इजरायली अधिकारियों के अनुसार, को-पायलट ओमान का नागरिक था और उस पर विमान को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश का संदेह है। फ्लाइट ने इमरजेंसी सिग्नल भेजा और तेजी से ऊंचाई खोने के बाद सऊदी अरब के तबुक स्थित प्रिंस सुल्तान बिन अब्दुलअजीज एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। विमान में 27 बच्चों समेत 174 यात्री थे। घटना के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। इजरायली अधिकारी मामले की जांच कथित ‘आतंकी हमले’ के तौर पर कर रहे हैं।
ये भी पढ़े: अफगानिस्तान में सुबह-सुबह लगे भूकंप के तेज़ झटके, 5.3 तीव्रता से सहमे लोग
NEET PG 2026 Negative Marks: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से जारी स्कोर…
Health Tips: सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार या किसी छोटे-मोटे संक्रमण के दौरान कई लोग खुद…
India vs Sri Lanka Asian Games 2026: एशियन गेम्स के क्रिकेट वर्ग में गुरुवार को…
Bihar: बिहार के आरा में परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों…
Hapur: स्कूली बच्चों के विवाद के बाद मारपीट का आरोप, वायरल वीडियो के आधार पर…
Manu Francis Kurisinkal Noble: एशियाई खेल 2026 में भारत की पदक तालिका में एक और…