Manu Francis Kurisinkal Noble: एशियाई खेल 2026 में भारत की पदक तालिका में एक और रजत जुड़ गया है। गुरुवार को सेलिंग के पुरुष स्किफ वर्ग में मनु फ्रांसिस और कुरिसिंकल नोबल की भारतीय जोड़ी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सिल्वर मेडल जीता। दोनों खिलाड़ियों ने नौवीं और अंतिम रेस में संयम के साथ बेहतरीन तकनीक का प्रदर्शन किया और पदक अपने नाम किया। सेलिंग में यह उपलब्धि भारत के लिए खास मानी जा रही है।
पुरुष स्किफ स्पर्धा में कुल 9 रेस आयोजित की गईं, जिनके आधार पर खिलाड़ियों की अंतिम रैंकिंग तय हुई। इस स्पर्धा में हर रेस में हासिल स्थान के मुताबिक अंक मिलते हैं। पहले स्थान वाले को 1 अंक, दूसरे स्थान वाले को 2 अंक और इसी तरह आगे अंक दिए जाते हैं। सभी रेस के बाद सबसे कम कुल अंक वाला खिलाड़ी या जोड़ी विजेता बनती है। भारतीय जोड़ी ने 9 रेस में कुल 23 अंक हासिल किए और ओवरऑल दूसरे स्थान पर रहते हुए सिल्वर मेडल अपने नाम किया।
पुरुष स्किफ स्पर्धा में चीन की जोड़ी वेन जैडिंग और लियू तियान ने 16 अंकों के साथ स्वर्ण पदक जीता। वहीं कांस्य पदक के लिए भारत और हांगकांग के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला। हांगकांग के अकिरा ल्यूक साकाई और रसेल आयल्सवर्थ ने 24 अंक के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। भारतीय जोड़ी 23 अंक के साथ दूसरे स्थान पर रही। इस तरह भारत और हांगकांग के बीच सिर्फ एक अंक का अंतर रहा, जिससे मुकाबला बेहद रोमांचक रहा।
ये भी पढ़ें: एशियन गेम्स 2026 के तीरंदाजी स्पर्धा में साहिल-चिकिता का कमाल, हार के मुंह से छिनकर लाए गोल्ड
एशियन गेम्स: महिला 4×400 मीटर रिले में भारत को एथलेटिक्स गोल्ड
India Monsoon 2026: भारत में इस साल मजबूत अल-नीनो के बीच मॉनसून कमजोर रहा। जून…
NEET PG 2026 Negative Marks: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) की ओर से जारी स्कोर…
Health Tips: सिरदर्द, बदन दर्द, बुखार या किसी छोटे-मोटे संक्रमण के दौरान कई लोग खुद…
India vs Sri Lanka Asian Games 2026: एशियन गेम्स के क्रिकेट वर्ग में गुरुवार को…
Bihar: बिहार के आरा में परिवहन विभाग के सब इंस्पेक्टर अमित कुमार गुप्ता के ठिकानों…
Hapur: स्कूली बच्चों के विवाद के बाद मारपीट का आरोप, वायरल वीडियो के आधार पर…