अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और पाकिस्तानी पीएम शरीफ
Donald Trump Address Congress Joint Session: बुधवार को अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध को रुकवाने का दावा किया है। राष्ट्रपति ट्रंप ने वॉशिंगटन डीसी में स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित करते हुए कहा कि अगर वह नहीं होते तो भारत-पाकिस्तान के युद्ध में करीब 3.5 करोड़ लोगों की जान जा सकती थी। उन्होंने बताया कि यह बात उन्हें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने बताई थी। उन्होंने अपने कार्यकाल में 8 युद्ध रुकवाने का दावा दोहराया।
ये भी पढ़ें: बिहार में SIR…ऑपरेशन सिंदूर पर ट्रंप का दावा, मानसून सत्र में किन मुद्दों पर मच सकता है सियासी संग्राम
ट्रंप ने भाषण देते हुए कहा, "अपने पहले 10 महीनों में, मैंने आठ युद्धों को खत्म किया और भारत-पाकिस्तान के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने मुझे बताया था कि अगर मैं नहीं होता तो 3.5 करोड़ लोगों की जान चली जाती।" ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने 10 महीन में भारत-पाकिस्तान के अलावा इजरायल-हमास, इजरायल-ईरान, मिस्र-इथियोपिया, सर्बिया -कोसोवो, रवांडा-कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, आर्मेनिया-अजरबैजान और कंबोडिया और थाईलैंड के बीच के संघर्ष को रुकवाया है।
राष्ट्रपति ट्रंप के स्टेट ऑफ द यूनियन के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। साथ ही उनके बयान को अलग तरीके से समझा जा रहा है। कुछ सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने दावा किया कि ट्रंप पाकिस्तानी प्रधानमंत्री के मारे जाने की बात कह रहे थे। बता दें कि ट्रंप अलग-अलग मौकों पर कई बार भारत-पाकिस्तान युद्ध रुकवाने का दावा कर चुके हैं। लेकिन भारत सरकार इसे खारिज करती रही है।
ये भी पढ़ें: पैसा ही सब कुछ है…ट्रंप का दावा- 200 प्रतिशत टैरिफ लगाने की धमकी के बाद रुका भारत और पाक के बीच संघर्ष
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…