Donald Trump Nobel Peace Prize: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने को लेकर एक बार फिर नाराजगी जाहिर की है। मिशिगन में एक चुनावी रैली के दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उन्होंने 8 युद्ध रुकवाए, फिर भी उन्हें नोबेल पुरस्कार नहीं मिला। उन्होंने इस मुद्दे पर नॉर्वे को लेकर भी नाराजगी जताई और कहा कि वह वहां से किसी को अमेरिका नहीं आने देना चाहते।
डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस में हाल में हुई हिंसा के लिए प्रवासियों को जिम्मेदार ठहराया और इसके बाद नॉर्वे की आलोचना करते हुए उसे ‘घटिया देश’ बताया। ट्रंप लंबे समय से दावा करते रहे हैं कि उनके कूटनीतिक प्रयासों के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब उन्हें सिर्फ ईरान और यूक्रेन के युद्ध सुलझाने हैं। ट्रंप के मुताबिक, पुरस्कार की घोषणा से पहले उन्हें यह सम्मान मिलने की उम्मीद थी और उन्होंने अपनी पत्नी से भी इस बारे में बात की थी।
नोबेल शांति पुरस्कार के विजेता का चयन नॉर्वे की सरकार नहीं, बल्कि स्वतंत्र नॉर्वेजियन नोबेल समिति करती है। इस समिति में पांच सदस्य होते हैं, जिन्हें नॉर्वे की संसद नियुक्त करती है। नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गार स्टोर भी पहले ट्रम्प को स्पष्ट कर चुके हैं कि पुरस्कार देने का फैसला सरकार के हाथ में नहीं है। इसके बावजूद ट्रम्प लगातार नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर नाराजगी जताते रहे हैं।
ये भी पढ़ें: अमेरिका में अगले राष्ट्रपति उम्मीदवारों में जेडी वेंस के नाम पर आया ट्रंप का रिएक्शन, कहा- अभी जल्दबाजी होगी
Jamia Millia Islamia: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब 20 साल बाद छात्रसंघ…
Mallikarjun Kharge Patna: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हुए हंगामे…
Anbil Mahesh Arrested: तमिलनाडु के पूर्व मंत्री और DMK नेता अनबिल महेश को 100 करोड़…
Antibiotics Side Effects: खांसी-जुकाम होने पर कई लोग जल्दी राहत पाने के लिए एंटीबायोटिक्स लेने…
Silver Price Crash: सोने और चांदी की कीमतों में बीते कुछ दिनों से जारी गिरावट…
Yogi Adityanath Rahul Akhilesh Remark: कानपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…