Others

दिल्ली के नॉर्थ ब्लॉक में लगी आग, गृह और वित्त मंत्रालय के दफ्तर के पास मचा हड़कंप

Delhi North Block Fire: दिल्ली में राष्ट्रपति भवन के पास स्थित नॉर्थ ब्लॉक में सोमवार को आग लगने की खबर से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गृह मंत्रालय और वित्त मंत्रालय के दफ्तरों वाले इस भवन से घना धुआं उठता दिखाई दिया। पुलिस के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

AC बॉयलर में शॉर्ट-सर्किट से लगी आग

दिल्ली अग्निशमन विभाग के मुताबिक, सोमवार सुबह 11:10 बजे नॉर्थ ब्लॉक की इमारत से धुआं निकलने की सूचना मिली थी। इसके बाद छह दमकल वाहनों को मौके पर भेजा गया। बताया जा रहा है कि इमारत की छत पर वेल्डिंग का काम चल रहा था। शुरुआती जानकारी के अनुसार, एयर-कंडीशनिंग (AC) बॉयलर में शॉर्ट-सर्किट के कारण आग लगी। पुलिस ने बताया कि घटना में किसी के हताहत या घायल होने की सूचना नहीं है।

फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

आगजनी की खबर के बाद मौके पर फायर ब्रिगेड की 6 गाड़ियां पहुंची। जहां कर्मियों ने घटनास्थल पर स्थिति का जायजा लिया और आग पर काबू पाने की कार्रवाई की। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, इमारत से धुआं निकलता दिखाई दिया था। घटना में किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।

सांसद मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया पर शेयर किया पोस्ट

राज्य सभा सांसद मिलिंद देवड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए कहा, “संसद जाते समय मैंने नॉर्थ ब्लॉक के पीछे से घना धुआं उठते देखा। ऐसा लग रहा है कि वहां आग लगी हो सकती है। उम्मीद है कि सभी सुरक्षित होंगे और आपातकालीन सेवाएं तेजी से कार्रवाई कर रही होंगी।”

ये भी पढ़ें: JMI में होंगे छात्रसंघ चुनाव, समझौते के बाद छात्रों का प्रदर्शन खत्म; प्रशासन जारी किए गए नोटिस लेगा वापस

Sunil Gupta

Recent Posts

गंभीर के हाथ में बल्ला, वैभव की नजरें टिकीं, क्या तीसरे टी20 में बदलेगा बैटिंग ऑर्डर

Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की…

20 minutes ago

सरकार ने E100 ईंधन से चलने वाले फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों को दी मंजूरी, मोटर वाहन नियमों में किया संशोधन

E100 Ethanol Fuel India: केंद्र सरकार ने फ्लेक्स-फ्यूल वाहनों के लिए E85 के साथ E100…

43 minutes ago

India’s Got Latent में PM के गेटअप में पहुंचा कंटेस्टेंट, समय रैना और तन्मय भट्ट भी रह गए हैरान

India's Got Latent: स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना का शो इंडियाज गॉट लेटेंट एक बार फिर…

1 hour ago

छात्रसंघ चुनाव के ऐलान के कुछ ही घंटों बाद JMI में फिर भड़का विरोध प्रदर्शन, कई छात्र डिटेन

Jamia Millia Islamia: दिल्ली की जामिया मिल्लिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी में करीब 20 साल बाद छात्रसंघ…

1 hour ago

‘मुझे BJP समर्थक समझकर पीटा’, खड़गे को भाषण के बीच टोकने वाले संतोष का बड़ा दावा

Mallikarjun Kharge Patna: पटना में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के भाषण के दौरान हुए हंगामे…

1 hour ago