Monday, Oct 19

होम = Trending = रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- जेलेंस्की का देश बर्बाद हो चुका है, पुरुषों की कमी है; अब युद्ध खत्म हो

रूस-यूक्रेन युद्ध पर ट्रंप का आया रिएक्शन, कहा- जेलेंस्की का देश बर्बाद हो चुका है, पुरुषों की कमी है; अब युद्ध खत्म हो

by | Oct 19, 2026 | Trending, दुनिया

Trump on Russia Ukraine war: रूस-यूक्रेन युद्ध खत्म कराने की कोशिशों के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने रुख को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप का कहना है कि वह दोनों देशों के बीच शांति वार्ता आगे बढ़ाना चाहते हैं और ऐसा कोई कदम नहीं उठाना चाहते, जिससे रूस बातचीत से पीछे हट जाए। उन्होंने ट्रुथ सोशल पर पोस्ट कर साफ किया कि उनकी प्राथमिकता युद्ध खत्म कर शांति स्थापित करना है।

रूस-ईरान संबंधों और डीजल बाजार पर ट्रंप का बयान

डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि रूस ईरान की मदद करने के लिए बहुत कम कर रहा है, जबकि वह इससे कहीं ज्यादा मदद कर सकता है। उन्होंने कहा कि वह चाहते हैं कि स्थिति ऐसी ही बनी रहे। ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर रूस की डीजल रिफाइनरियों को निशाना बनाने का आरोप भी लगाया। उनके मुताबिक, इन हमलों का असर वैश्विक डीजल बाजार के साथ अमेरिकी बाजार पर भी पड़ रहा है, जिससे किसानों, पशुपालकों और कारोबारियों को परेशानी हो रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रूस दुनिया को कम कीमत पर लाखों बैरल डीजल भेज रहा है।

ट्रंप का जेलेंस्की पर निशाना, बोले- युद्ध खत्म करना चाहता हूं

डोनाल्ड ट्रंप ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की पर युद्ध खत्म करने में दिलचस्पी नहीं दिखाने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यूरोप से भारी आर्थिक मदद मिलने और जो बाइडेन के कार्यकाल में अमेरिकी सहायता के बावजूद जेलेंस्की युद्ध जारी रखे हुए हैं। ट्रंप के मुताबिक, दो साल पहले यूक्रेन के पास बेहतर समझौता करने का मौका था। उन्होंने यूक्रेन के क्षेत्रीय नुकसान और बड़ी संख्या में सैनिकों के घायल होने व मारे जाने का जिक्र करते हुए कहा कि वह इस युद्ध को खत्म करना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें: अमेरिकी सांसद प्रमिला का SIR पर आया रिएक्शन, कहा- भारत में भी वही हो रहा जो अमेरिका में ट्रंप ने किया