Erdogan and Trump
नई दिल्ली। ईरान पर अमेरिका हमला करने जा रहा है, इसकी जानकारी इजरायल के साथ-साथ तुर्किये को भी थी। दरअसल, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने तुर्किये के प्रेसिडेंट एर्दोगन को फोन कर जानकारी दे दी थी कि अमेरिका ईरान के न्यूक्लियर साइट पर बम गिराने जा रहा है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, तुर्किये के राष्ट्रपति एर्दोगन चाहते थे कि ईरान और अमेरिका तुर्किए में समझौता करें। एर्दोगन ने इसे लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति को फोन भी किया था। ट्रंप भी इस पर राजी हो गए थे, उन्होंने एर्दोगन से कहा कि अगर ईरान राजी है तो इंस्ताबुल में बैठक करा लीजिए।
लेकिन इस समझौते वाली बैठक के लिए ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला खामनेई राजी नहीं हुए। उन्होंने कहा कि अमेरिका की शर्तों पर हम कोई बात नहीं करेंगे। ईरान के मना करने पर एर्दोगन ने फिर से ट्रंप को फोन किया और खामनेई का फैसला बताया। इसके बाद ट्रंप ने ईरान के न्यूक्लियर ठिकानों पर बी-2 बम से हमला करने का निर्देश दिया।
इससे पहले कल यानी 22 जून को ईरान के खिलाफ जंग में अब अमेरिका भी कूद गया। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ पर हमले की जानकारी देते हुए कहा कि कहा हमने ईरान में स्थित तीन परमाणु ठिकानों- फोर्डो, नतांज और इस्फहान पर सीधा और सफल हमला किया है।
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…