News Top

राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन के भारत दौरे के बाद UAE ने पाकिस्तान के साथ इस्लामाबाद एयरपोर्ट ऑपरेशन डील तोड़ी

India-UAE Relations: संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने पाकिस्तान में इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऑपरेशन की डील खत्म कर दी है। यूएई का यह फैसला राष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के हाल में किए गए भारत दौरे से जोड़कर देखा जा रहा है। मालूम हो कि यूएई और पाकिस्तान के बीच यह डील अगस्त 2025 में हुई थी।

यूएई ने इस्लामाबाद एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से खींचे हाथ

एक रिपोर्ट के अनुसार, यूएई ने इस एयरपोर्ट प्रोजेक्ट से कदम पीछे खींच लिए हैं। न तो यूएई ने किसी स्थानीय साझेदार का चयन किया और न ही आगे की प्रक्रिया बढ़ाई। इसके चलते इस्लामाबाद इंटरनेशनल एयरपोर्ट के संचालन से जुड़ी यह डील फिलहाल रुक गई है। यह फैसला ऐसे समय आया है, जब यूएई और सऊदी अरब के रिश्तों में खटास बढ़ रही है और पाकिस्तान सऊदी अरब के और करीब जाता दिख रहा है।

पाकिस्तान से क्यों दूर हुआ यूएई?

करीब चार दशक पहले तक यूएई, पाकिस्तान के सबसे बड़े व्यापारिक साझेदारों में शामिल है। हालांकि, समय के साथ सुरक्षा संबंधी चिंताओं, लाइसेंस विवादों और पाकिस्तान की नीतियों के कारण यूएई का भरोसा कमजोर पड़ा। हालिया रिपोर्ट्स में खराब प्रशासन, राजनीतिक दखल और सरकारी उपक्रमों को हो रहे। भारी नुकसान की बात सामने आई है। यही वजह रही कि पाकिस्तान को कई सरकारी संस्थानों को सस्ते दामों पर निजी हाथों में बेचना पड़ा. पिछले साल शहबाज शरीफ सरकार ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का निजीकरण भी किया। इन हालातों में यूएई के लिए पाकिस्तान पर भरोसा बनाए रखना मुश्किल हो गया।

ये भी पढ़ें: ICC ने PCB को दी चेतावनी, कहा- टी20 वर्ल्ड कप से हटा तो दुनिया से अलग हो जाएगा पाकिस्तान क्रिकेट

2 घंटे के लिए भारत आए थे नाहयान

यूएई राष्ट्रपति नाहयान की भारत यात्रा सिर्फ 2 घंटे की थी। वे 19 जनवरी की शाम करीब 4:30 बजे भारत पहुंचे थे। पीएम मोदी ने प्रोटोकॉल तोड़कर उन्हें दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर रिसीव किया था। दोनों नेताओं के बीच ट्रेड और डिफेंस समेत 9 बड़े समझौते हुए। विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने बताया कि यह दौरा छोटा था, लेकिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहा। इस दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में कई दस्तावेजों का आदान-प्रदान भी किया गया

ये भी पढ़ें: पाकिस्तान में चल रहे शादी समारोह में आत्मघाती हमले से 7 की मौत, कई घायलों को अस्पताल भेजा गया

Anamika Anand

Recent Posts

साहिल वाकोडे केस के बाद IIT बॉम्बे में बढ़ा तनाव, परीक्षाएं टलीं; सांसद वर्षा गायकवाड़ हिरासत में

IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…

7 minutes ago

अफगानिस्तान पर PAK की एयरस्ट्राइक से रूस नाराज, तालिबान बोला- माकूल जवाब देंगे

Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…

26 minutes ago

Asian Games 2026: भारत ने हॉकी में दिखा या दम, दक्षिण कोरिया को 8-2 से हराकर दर्ज की लगातार तीसरी जीत

India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…

45 minutes ago

Iran की US को चेतावनी, अगला हमला हुआ तो हिंद महासागर तक फैल सकता है युद्ध

Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…

1 hour ago

हरियाणा सिविल सचिवालय से फिरोजपुर के स्कूल तक, कई जगह बम धमाके की धमकी

Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…

2 hours ago

हवा साफ करने में खर्च हुए ₹574 करोड़, फिर भी मुंबई की AQI रैंकिंग गिरी

Mumbai: मुंबई की साफ हवा रैंकिंग में एक बार फिर गिरावट दर्ज की गई है,…

2 hours ago