UAE Oil Spill: संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के तट के पास तेल का रिसाव लगातार फैल रहा है। यूरोपीय संघ के कोपरनिकस सैटेलाइट नेटवर्क की 24 अक्टूबर की तस्वीरों में तेल की परत उत्तरी अमीरात उम्म अल क्वैन के तट की ओर बढ़ती दिखाई दी। पर्यावरणीय खतरे को देखते हुए कई समुद्र तट बंद कर दिए गए हैं।
UAE के जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण मंत्रालय ने 23 अक्टूबर को बताया कि अपतटीय टैंकर से रिसाव रोकने और पर्यावरणीय नुकसान का आकलन करने के प्रयास जारी हैं।
उम्म अल क्वैन के सभी समुद्र तट और तटीय क्षेत्र अस्थायी रूप से बंद हैं। शारजाह के अल हमरिया बीच पर भी प्रतिबंध लगाया गया है। वहीं, समुद्र तटों और लग्जरी रिसॉर्ट्स के लिए प्रसिद्ध रास अल खैमाह में 24 अक्टूबर से सभी बीच अगले आदेश तक बंद हैं।
न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी अबू धाबी के प्रोफेसर और वाटर रिसर्च सेंटर के निदेशक निदाल हिलाल ने रॉयटर्स से कहा कि रिसाव गंभीर पर्यावरणीय चिंता है। फैलाव की दिशा और सीमा स्पष्ट होने तक समुद्र तट बंद रखना उचित है।
अधिकारियों ने टैंकर की पहचान और रिसाव का कारण स्पष्ट नहीं किया है। हालांकि, विशेषज्ञों ने रॉयटर्स को बताया कि तेल 'जेम नंबर 2' टैंकर से निकल रहा है। शिपिंग सूत्रों के अनुसार, पिछले महीने अज्ञात प्रोजेक्टाइल के हमले से जहाज में आग लगी थी, जिसे बाद में बुझा दिया गया।
कोपरनिकस सेंटिनल-2 की तस्वीरों में जहाज से फैलता तेल दिखा। जहाज का आकार, डेक और दाईं ओर ऊपरी हिस्से के जले निशान पुरानी तस्वीरों तथा ईरान के रिवोल्यूशनरी गार्ड्स (IRGC) के फुटेज से मेल खाते हैं।
अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध शुरू होने के बाद खाड़ी में व्यापारिक जहाजों पर हमले बढ़े हैं। वॉशिंगटन इंस्टीट्यूट फॉर नियर ईस्ट पॉलिसी के मुताबिक, अक्टूबर में होर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास सर्वाधिक हमले दर्ज हुए, जिससे सुरक्षा और प्रदूषण संबंधी चिंताएं बढ़ीं।
IUCN के अनुसार, UAE के समुद्री क्षेत्र में मछलियों, पौधों और मूंगों की समृद्ध विविधता है। खाड़ी में मछलियों की 500 से अधिक प्रजातियों के अलावा डॉल्फिन और समुद्री कछुए भी पाए जाते हैं। तेल का फैलाव इनके आवास और समुद्री पारिस्थितिकी को नुकसान पहुंचा सकता है।
UP MLC Election: उत्तर प्रदेश में विधान परिषद चुनावों के बीच चुनाव आयोग ने गोरखपुर-फैजाबाद…
Lula Victory: ब्राजील में लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा ने राष्ट्रपति चुनाव जीतकर चौथे कार्यकाल…
Vijay Deverakonda Rashmika Mandanna Cyber Crime Complaint: अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना ने 'कॉफी…
Lakshmi Charan Paduka: दिवाली पर माता लक्ष्मी की पूजा के साथ घर के मुख्य द्वार…
Retired Indian Army Captain Arrested: तमिलनाडु के वेल्लोर जिले के कन्नमंगलम में भारतीय सेना के…
Vaibhav Suryavanshi: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर और युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की…