Breaking

मानवरहित विमान का प्रोटोटाइप इटावा में हुआ क्रैश, सैफई हवाई पट्टी से टेस्टिंग के दौरान गिरा UAV

UAV Crashes News: उत्तर प्रदेश के इटावा में स्टार्टअप एलएटी एरोस्पेस का एक मानवरहित हवाई वाहन (यूएवी) टेस्ट के दौरान तकनीकी खराबी आने से दुर्घटनाग्रस्त हो गया और खेत में जा गिरा। अधिकारियों ने जानकारी दी कि सैफई हवाई पट्टी से उड़ान भरने के बाद यूएवी ने कंट्रोल खो दिया था।

UAV के दुर्घटनाग्रस्त होते ही पहुंची पुलिस

नागरिक उड्डयन विभाग से पूर्व अनुमति लेने के बाद 'एलएटी एयरोस्पेस' कंपनी अपने यूएवी प्रोटोटाइप का परीक्षण कर रही थी। परीक्षण के दौरान अचानक विमान में यांत्रिक खराबी आ गई, जिससे वह अनियंत्रित हो गया। अनियंत्रित होने के बाद यह हवाई वाहन सैफई हवाई पट्टी के पास स्थित नंदपुर गांव के एक खेत में जा गिरा। विमान को खेत में पड़ा देख बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए और तत्काल पुलिस को सूचना दी।

एडीएम ने कहा- यूएवी टेस्टिंग के लिए दी गई थी मंजूरी

एडीएम अभिनव रंजन श्रीवास्तव ने शनिवार को बताया कि कंपनी को यूएवी प्रोटोटाइप के परीक्षण के लिए सैफई हवाई पट्टी के उपयोग की मंजूरी दी गई थी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना तकनीकी खराबी के कारण हुई है। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

10 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

11 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

12 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

12 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

12 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

13 hours ago