Ukraine Russia Conflict: Discussion between President Zelensky and Prime Minister Modi
Zelenskyy Speaks to PM Modi : यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमीर जेलेंस्की ने सोमवार को भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से टेलीफोन पर बातचीत की, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय सहयोग, वैश्विक कूटनीतिक स्थिति और रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. सोशल मीडिया प्लेटफार्म ‘X’ पर एक पोस्ट साझा करते हुए जेलेंस्की ने बताया कि यह बातचीत लंबी और महत्वपूर्ण रही. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ एक विस्तृत और सार्थक संवाद हुआ, जिसमें दोनों देशों के बीच सहयोग और अंतरराष्ट्रीय कूटनीति पर चर्चा की गई.
यूक्रेनी राष्ट्रपति ने भारतीय प्रधानमंत्री को यूक्रेनी जनता के प्रति उनके समर्थन के लिए आभार भी व्यक्त किया. जेलेंस्की ने बताया कि बातचीत में उन्होंने रूस के हालिया हमलों के बारे में पीएम मोदी को जानकारी दी,विशेष रूप से जापोरिजिया में एक बस स्टेशन पर हुए हमले का जिक्र किया, जिसमें कई लोग घायल हुए थे. उन्होंने इस दौरान कहा कि जब युद्ध समाप्ति की दिशा में कूटनीतिक प्रयास किए जा रहे हैं, रूस अपनी आक्रामकता और हत्या की प्रवृत्ति को जारी रखने की इच्छा रखता है.
इस अवसर पर जेलेंस्की ने पीएम मोदी से रूस के खिलाफ प्रतिबंधों पर भी विस्तार से चर्चा की. उन्होंने विशेष रूप से रूसी ऊर्जा, खासकर तेल निर्यात पर प्रतिबंध लगाने की आवश्यकता पर जोर दिया,ताकि रूस की युद्ध के लिए वित्तीय क्षमता कम की जा सके.जेलेंस्की ने कहा कि हर एक नेता को मॉस्को को स्पष्ट संदेश भेजना चाहिए, जो रूस पर प्रभाव डाल सकते हैं.
ये भी पढ़ें : नीतीश कुमार की सादगी की मिसाल, अब भी चौकी पर ही सोते हैं – अशोक चौधरी का खुलासा
प्रधानमंत्री मोदी ने यूक्रेन के शांति प्रयासों के प्रति भारत का समर्थन व्यक्त किया और यह कहा कि यूक्रेन से संबंधित सभी निर्णयों में यूक्रेन की भागीदारी अनिवार्य है अन्यथा कोई भी समझौता निरर्थक होगा.
इसके अलावा दोनों नेताओं ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के आगामी सत्र में व्यक्तिगत बैठक करने पर सहमति जताई. जेलेंस्की ने पीएम मोदी को यूक्रेन आने का न्योता दिया और भारतीय प्रधानमंत्री ने भी उन्हें भारत दौरे के लिए आमंत्रित किया. दोनों नेताओं ने इस पर भी सहमति व्यक्त की.
यह बातचीत यूक्रेन और भारत के बीच कूटनीतिक संबंधों को और मजबूत करने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकती है, खासकर रूस-यूक्रेन युद्ध के संदर्भ में दोनों देशों की भूमिका और सहयोग के दृष्टिकोण से.
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…