उत्तर प्रदेश

BJP ने यूपी से राज्यसभा के लिए खोले पत्ते, धर्मपाल सिंह और प्रियंका रावत समेत 8 को टिकट

UP Rajya Sabha Election BJP Candidates: उत्तर प्रदेश में राज्यसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपने 8 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने धर्मपाल सिंह, राधाकांत ओझा, प्रकाश पाल, विद्यासागर सोनकर, गोपी कृष्ण पांडेय, प्रियंका सिंह रावत, राम प्रताप सिंह चौहान और श्रुति गंगवार को उम्मीदवार बनाया है। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों के लिए 16 अक्टूबर को चुनाव होना है। बीजेपी ने इन 10 सीटों में से 8 पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।

सामाजिक समीकरण पर भी नजर

बीजेपी की घोषित सूची में अलग-अलग सामाजिक वर्गों को प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसमें OBC, दलित और सामान्य वर्ग के चेहरे शामिल हैं। सूची में दो महिला उम्मीदवार भी हैं। धर्मपाल सिंह, प्रकाश पाल और श्रुति गंगवार को OBC वर्ग से जोड़ा गया है, जबकि विद्यासागर सोनकर और प्रियंका सिंह रावत दलित वर्ग से आते हैं। गोपी कृष्ण पांडेय और राधाकांत ओझा ब्राह्मण समाज से हैं, जबकि राम प्रताप सिंह चौहान ठाकुर समाज से हैं।

धर्मपाल सिंह और विद्यासागर सोनकर प्रमुख नाम

धर्मपाल सिंह बीजेपी के वरिष्ठ नेता हैं और यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री हैं। वहीं, विद्यासागर सोनकर पार्टी के वरिष्ठ दलित नेता हैं और पहले लोकसभा सांसद और एमएलसी रह चुके हैं। प्रकाश पाल बीजेपी के संगठन से जुड़े प्रमुख OBC नेता हैं। वहीं, राम प्रताप सिंह चौहान को भी संगठन में जिम्मेदारी मिल चुकी है। प्रियंका सिंह रावत बीजेपी की पूर्व लोकसभा सांसद हैं और 2014 में बाराबंकी से लोकसभा चुनाव जीत चुकी हैं।

पुराने चेहरों की जगह नए नाम

इस बार बीजेपी ने यूपी से राज्यसभा के लिए पुराने चेहरों को दोबारा मौका नहीं दिया है। मौजूदा राज्यसभा सदस्यों में अरुण सिंह, बीएल वर्मा, बृजलाल, हरदीप सिंह पुरी, गीता शाक्य, सीमा द्विवेदी और नीरज शेखर का कार्यकाल पूरा हो रहा है। इसके अलावा दिनेश शर्मा के इस्तीफे के बाद एक सीट खाली हुई थी।

खास बात यह है कि घोषित सूची में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी और बीएल वर्मा का नाम नहीं है। बीजेपी ने इस बार यूपी से राज्यसभा के लिए नए चेहरों को आगे किया है। अब बीजेपी के इन आठ उम्मीदवारों के नाम सामने आने के बाद यूपी की राज्यसभा चुनावी तस्वीर काफी हद तक साफ हो गई है। 16 अक्टूबर को होने वाले चुनाव में कुल 10 सीटों पर मतदान होना है।

ये भी पढ़ें: इमारतों से विमान टकराना चाहता था को-पायलट, तेल अवीव को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

Lavanya Dayal

Recent Posts

दिल्ली-NCR से यूपी तक फैला ड्रग्स नेटवर्क, लखनऊ की फैक्ट्री से 6.275 किलो हेरोइन बरामद

Lucknow Heroin Drug Network: दिल्ली पुलिस ने दिल्ली-NCR से लेकर उत्तर प्रदेश तक फैले कथित…

13 minutes ago

रात 10 बजे भी सुरक्षित हों महिलाएं, दुष्कर्म मामलों में सख्त कार्रवाई करे दिल्ली पुलिस: SC

Supreme Court women safety Delhi: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ…

30 minutes ago

बिहार के सारण में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, दो गुट भिड़े तो चली गई 3 जान

Saran Triple Murder: बिहार के सारण जिले में शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात दो गुटों के…

54 minutes ago

दिल्ली के नवनिर्मित बारापुल्ला फेज-3 पर जाम ने बढ़ाई मुश्किल, 3 KM तक लगी गाड़ियों की कतार

Barapullah Phase 3 Corridor: दिल्ली के नवनिर्मित बारापुल्ला फेज-3 कॉरिडोर पर सोमवार को भीषण ट्रैफिक…

1 hour ago

48 घंटे में एक परिवार में 3 मौतें, सैनिक का शव लेकर लौट रही एंबुलेंस भीषण हादसे का शिकार

Deoria Family Three Deaths: देवरिया के रुद्रपुर इलाके के गहिला-दुधैला गांव में एक परिवार पर…

1 hour ago

कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों का असर, IndiGo ने घरेलू उड़ानों पर बढ़ाया फ्यूल चार्ज

IndiGo Fuel Charge: इंडिगो ने एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में तेज बढ़ोतरी के…

1 hour ago