UP: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया क्षेत्र के एक गांव में 26 जून की शाम 13 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि मां ने अपने प्रेमी तसव्वुर को घर बुलाया था। इसी दौरान दुकान से लौटी बेटी ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया और पिता को बताने की बात कही।
राज खुलने के डर से रची साजिश
पिता जयराम रोजगार के लिए मुंबई में रहते हैं। आरोप है कि बेटी को चुप कराने के लिए मां ने उसे डराया और प्रेमी को उसके साथ दुष्कर्म के लिए उकसाया। मां पर घटना में सहयोग करने का भी आरोप है। इसके बाद आरोपी महिला प्रेमी के साथ फरार हो गई।
कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुई FIR
बेटी ने मुंबई में पिता को घटना की जानकारी दी। गांव लौटकर पिता ने पुलिस और वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर कोर्ट का रुख किया। अब अदालत के आदेश पर मिश्रौलिया पुलिस ने BNS की विभिन्न धाराओं और POCSO Act के तहत FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ये भी पढ़े: आवारा कुत्तों पर बॉम्बे HC सख्त, ABC कार्यक्रम तेजी से लागू करने की सलाह

