Urvashi Rautela AI Company Case: बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने लॉस एंजेलिस स्थित एक अमेरिकी AI कंपनी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई का रुख किया है। मंगलवार, 29 सितंबर को उर्वशी और उनकी टीम ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा कर मामले की जानकारी दी।
टीम के मुताबिक, कंपनी ने उर्वशी के नाम, तस्वीरों और वीडियो का कथित तौर पर बिना अनुमति इस्तेमाल कर बड़ा कारोबार खड़ा किया है। टीम ने कहा कि इस मामले में उचित कानूनी कार्रवाई की जा रही है और हर्जाने की मांग फिलहाल 7,000 करोड़ रुपये आंकी गई है।
उर्वशी की टीम ने अभी उस कंपनी की पहचान सार्वजनिक नहीं की है। पोस्ट में कहा गया कि कोई भी व्यक्ति अपनी AI कंपनी या ब्रांड बना सकता है, लेकिन उर्वशी की अनुमति के बिना उसके नाम का व्यावसायिक इस्तेमाल नहीं किया जा सकता। यह मामला ऐसे समय सामने आया है जब AI के जरिए लोगों की तस्वीरों और वीडियो का गलत इस्तेमाल कर फर्जी कंटेंट तैयार किए जाने को लेकर चिंताएं बढ़ी हैं। कई बॉलीवुड अभिनेत्रियां अदालत का रुख कर अपने पर्सनैलिटी राइट्स की सुरक्षा मांग चुकी हैं।
वर्कफ्रंट की बात करें तो उर्वशी हाल ही में रणदीप हुड्डा के साथ ‘इंस्पेक्टर अविनाश सीजन 2’ में नजर आई थीं, जो जियो हॉटस्टार पर रिलीज हुई। इसके अलावा उन्होंने अक्षय कुमार की मल्टी-स्टारर फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ में कैमियो भी किया है।
ये भी पढ़े: एशियन गेम्स: महिला 4×400 मीटर रिले में भारत को एथलेटिक्स गोल्ड
Maharashtra: महाराष्ट्र FDA ने दो साल तक के बच्चों से जुड़े इन्फेंट फॉर्मूला, इन्फेंट मिल्क…
Sandeep Mistry Nirav Modi Case: नीरव मोदी से जुड़े पंजाब नेशनल बैंक (PNB) फ्रॉड केस…
Kushinagar Flood CM Yogi: मुख्यमंत्री ने प्रभावित इलाकों का निरीक्षण करने के साथ बाढ़ पीड़ितों…
BP Medicine Timing: ब्लड प्रेशर यानी BP आज के समय में एक आम स्वास्थ्य समस्या…
Asian Games 2026 Athletics Gold: एशियन गेम्स 2026 में भारत ने आखिरकार एथलेटिक्स में स्वर्ण…
CJ Desai Meta AI: फेसबुक, इंस्टाग्राम और WhatsApp की पैरेंट कंपनी Meta ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस…