Tuesday, Oct 13

होम = Others = अमेरिका में प्रोफेसर पर छात्रा के बैग पर पेशाब करने का आरोप, जांच में सामने आईं 6 और घटनाएं; होगी 5 साल की जेल

अमेरिका में प्रोफेसर पर छात्रा के बैग पर पेशाब करने का आरोप, जांच में सामने आईं 6 और घटनाएं; होगी 5 साल की जेल

by | Oct 12, 2026 | Others, दुनिया

US Professor Urination Incident: अमेरिका के मिनेसोटा राज्य के सेंट पॉल स्थित मैकलेस्टर कॉलेज में एक प्रोफेसर पर छात्रा के बैग पर पेशाब करने का आरोप लगा है। आरोपी की पहचान 55 वर्षीय बायोलॉजी प्रोफेसर पॉल फिशर के रूप में हुई है। पुलिस ने उनके खिलाफ संपत्ति को गंभीर नुकसान पहुंचाने का मामला दर्ज किया है।

CBS न्यूज के अनुसार, यह घटना 5 दिसंबर 2025 की है। जांच के दौरान कॉलेज परिसर में पेशाब मिलने की कई अन्य घटनाएं भी सामने आईं।

छात्रा के बैग पर मिला पेशाब, 2,000 डॉलर का नुकसान

कॉलेज के ओलिन-राइस साइंस सेंटर में काम कर रही छात्रा कुछ देर के लिए अपना सामान छोड़कर गई थी। लौटने पर उसे बैग पर पेशाब मिला। छात्रा ने पुलिस को बताया कि घटना के समय वह फिशर के कार्यालय के बाहर थी और आसपास केवल वही मौजूद थे। उसने शिकायत दर्ज कराई और सामान को करीब 2,000 डॉलर के नुकसान की रसीदें सौंपीं।

कैंपस में छह अन्य घटनाओं से जुड़ा नाम

कॉलेज के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने अपनी जांच में फिशर को कैंपस में पेशाब मिलने की छह शिकायतों से जोड़ा। इनमें कूड़ेदान, पानी की बोतलें और दूसरे प्रोफेसरों की सजावटी वस्तुएं शामिल थीं। पुलिस पूछताछ में फिशर ने स्वीकार किया कि पिछले दो वर्षों से उन्हें कप में पेशाब करके उसे कूड़ेदान या प्रयोगशाला के सिंक में फेंकने की आदत थी। न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, उन्होंने आशंका जताई कि कार्यालय के पास कूड़ेदान में कप खाली करते समय गलती से पेशाब छात्रा के बैग पर गिरा होगा।

प्रोफेसर ने दिया इस्तीफा, पांच साल की जेल संभव

मैकलेस्टर कॉलेज ने पुष्टि की कि 2025-26 शैक्षणिक सत्र के दौरान फिशर की नौकरी समाप्त हो गई। आपराधिक शिकायत के मुताबिक, कॉलेज की जांच के बीच उन्होंने इस्तीफा दिया था। फिशर ने संस्थान में 25 वर्षों से अधिक समय तक पढ़ाया था। उन पर फर्स्ट-डिग्री प्रॉपर्टी डैमेज का आरोप है। दोषी पाए जाने पर अधिकतम पांच साल की जेल और 10,000 डॉलर का जुर्माना हो सकता है।

ये भी पढ़े: इकोनॉमिक साइंसेज नोबेल पुरस्कार 2026 का ऐलान, माइकल वुडफोर्ड और रॉबर्ट ई. हॉल को मिला सम्मान