Breaking

भारत में कैसे होता है उपराष्ट्रपति का चुनाव, जानें क्या है चुनावी प्रक्रिया

Vice President election : चुनाव आयोग ने अगले उपराष्ट्रपति के चुनाव के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। जारी कार्यक्रम के अनुसार पद के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 21 अगस्त है, जबकि 9 सितंबर को मतदान किया जाएगा  है। चुनाव आयोग ने कहा कि चुनाव के परिणाम मतदान के दिन ही घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि 2 जुलाई को निवर्तमान उपराष्ट्रपति  जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के बाद यह चुनाव आवश्यक हो गया था । जगदीप धनखड़ ने अपने स्वास्थ्य कारणों के चलते उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे दिया था.धनखड़ ने अपने  त्यागपत्र में लिखा कि स्वास्थ्य देखभाल को प्राथमिकता देने और चिकित्सीय सलाह का पालन करने के लिए मैं संविधान के अनुच्छेद 67 (ए) के अनुसार तत्काल प्रभाव से भारत के उपराष्ट्रपति पद से इस्तीफा देता हूं।

उपराष्ट्रपति का चुनाव कैसे होता है?

उपराष्ट्रपति कार्यालय की वेबसाइट के अनुसार, उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के अनुसार एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है । उपराष्ट्रपति के पद के लिए किसी व्यक्ति का चुनाव करने वाले निर्वाचक मंडल में संसद के दोनों सदनों के सभी सदस्य शामिल होते हैं। गुरुवार को चुनाव आयोग ने बताया कि उसने आगामी उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए तैयारी पूरी कर ली है और निर्वाचक मंडल सूची को अंतिम रूप दे दिया है।

कौन हो सकता है उपराष्ट्रपति पद का उम्मीदवार

कोई व्यक्ति उपराष्ट्रपति पद के लिए नामाकंन कर सकता है और चुना भी जा सकता अगर वो भारत का नागरिक है, 35 वर्ष की आयु पूरी कर ली हो और राज्यसभा सांसद के रूप में चुनाव के लिए योग्य है। लेकिन वह व्यक्ति इस पद के लिए पात्र नहीं है जो केन्द्र या राज्य सरकार या किसी अधीनस्थ स्थानीय प्राधिकरण के अधीन लाभ का कोई पद धारण करता हो।

उपराष्ट्रपति चुनाव का कार्यक्रम

  • चुनाव आयोग की अधिसूचना जारी – 7 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि- 21 अगस्त, 2025 (गुरुवार)
  • नामांकन की जांच की तिथि- 22 अगस्त, 2025 (शुक्रवार)
  • उम्मीदवारी वापस लेने की अंतिम तिथि- 25 अगस्त, 2025 (सोमवार)
  • मतदान की तिथि (यदि आवश्यक हो)- 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
  • मतगणना की तिथि (यदि आवश्यक हो) – 9 सितंबर, 2025 (मंगलवार)
Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

एशियन गेम्स 2026 में भारत के निशानेबाजों का जलवा, गोल्ड के साथ बनाया नया एशियाई रिकॉर्ड

India 10m Air Pistol Gold Medal: शुक्रवार को एशियाई खेलों में भारत ने शूटिंग के…

29 minutes ago

Gold Price Today: फिर सस्ता हुआ सोना, दिल्ली में 24 कैरेट का भाव ₹1,52,820

Gold Price News: सोने की कीमतों में गिरावट का सिलसिला जारी है। 25 सितंबर की…

50 minutes ago

दारोगा भर्ती परीक्षा में फिर उठे सवाल, खगौल सेंटर पर समय से पहले खुली प्रश्न पुस्तिकाओं की सील

Bihar Daroga Recruitment Exam: बिहार पुलिस अवर सेवा आयोग की दारोगा भर्ती परीक्षा में गड़बड़ी…

1 hour ago

‘वादा निभाया होता तो लद्दाख में हिंसा नहीं होती’, सोनम वांगचुक ने अमित शाह से मांगा इस्तीफा

Sonam Wangchuk Ladakh Violence: लद्दाख के लेह में हुई हिंसा और पुलिस गोलीबारी को एक…

2 hours ago

UN महासभा में नेपाल के PM बालेन शाह ने भारत को कहा शुक्रिया, जानें वजह

Balen Shah India thanks UN General Assembly: नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन शाह ने संयुक्त राष्ट्र…

2 hours ago

यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो का आज से आगाज, ग्रेटर नोएडा में जुटेगा कारोबार का बड़ा मंच

UPITS 2026: ग्रेटर नोएडा का इंडिया एक्सपो सेंटर एंड मार्ट शुक्रवार से पांच दिनों के…

3 hours ago