PM Modi

भारत की बेटियों की जीत, पीएम मोदी से मिलने पहुंची टीम, BCCI प्रेसिडेंट भी आए नजर

PM Modi-Team India : भारतीय महिला क्रिकेट टीम महिला वनडे विश्वकप 2025 की इतिहास रचती जीत के बाद मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने दिल्ली स्थित उनके आवास पहुंची। पीएम मोदी ने टीम को जीत की बधाई दी और उनके साथ बातचीत की।

टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर की अगुआई में भारतीय टीम ने रविवार को फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर पहली बार आईसीसी महिला वनडे ट्रॉफी जीती। यह भारत के लिए महिला क्रिकेट में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है।

भारतीय टीम के साथ BCCI प्रेसिडेंट मिथुन मन्हास और कोच अमोल मजूमदार भी टीम के साथ नजर आए। बांग्लादेश के खिलाफ चोटिल होने वाली प्रतिका रावल व्हीलचेयर पर दिखीं।

दिल्ली पहुंचते ही हुआ भव्य स्वागत

दिल्ली पहुंचने पर टीम का होटल में ढोल-नगाड़ों और फूलों से भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों और कोच अमोल मजूमदार ने केक काटकर जीत का जश्न मनाया। प्रधानमंत्री मोदी ने भी टीम को बधाई दी और इसे देश की बेटियों की ताकत और सपनों की जीत बताया।

भारत ने महिला वनडे विश्वकप के 52 साल के इतिहास में पहली बार खिताब जीता है। इससे पहले टीम 2005 और 2017 में फाइनल तक पहुंची थी, लेकिन ट्रॉफी जीतने में सफल नहीं हो पाई थी।

इस ऐतिहासिक जीत ने न केवल महिला क्रिकेट के स्तर को बढ़ाया है, बल्कि पूरे देश में महिला खिलाड़ियों की क्षमता और खेलों में उनकी भागीदारी को भी नई पहचान दी है।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

2 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

3 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

4 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

4 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

5 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

5 hours ago