Rashmika Vijay Wedding
Rashmika Vijay Wedding: साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी का जश्न का विषय बना हुआ है। कपल की प्री-वेडिंग रस्मों की झलकियां सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। इस खास मौके पर नरेंद्र मोदी ने भी कपल को बधाई दी है। पीएम मोदी ने एक व्यक्तिगत पत्र के जरिए विजय और रश्मिका के साथ उनके परिवार को शुभकामनाएं भेजीं, जिसका फोटो सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी को विजय देवरकोंडा के माता-पिता को भेजे गए पत्र में यह लिखा गया कि, 'श्रीमती माधवी और श्री गोवर्धन राव देवरकोंडा जी, विजय और रश्मिका के विवाह समारोह में आपका निमंत्रण पाकर हमें अत्यंत प्रसन्नता हुई। यह समारोह 26 फरवरी 2026 को आयोजित होगा। देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस शुभ अवसर की हार्दिक बधाई। यह विजय और रश्मिका के जीवन में एक नए और सुंदर अध्याय की शुरुआत है।'
पत्र में प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, 'सखा सप्तपदा भव' अर्थात सात कदम साथ चलकर कपल जीवनभर के लिए दोस्त बन जाते हैं। विजय और रश्मिका ने फिल्मों में कई भूमिकाएं निभाईं, लेकिन असली जिंदगी में यह नई शुरुआत उनके लिए सबसे खास है। आने वाला समय उनके प्यार, सपनों और खुशियों से भरा रहे। वे मिलकर जिम्मेदारियों को निभाएं, एक-दूसरे को समझें, कमियों को अपनाएं और हमेशा सच्चे साथी बनकर साथ चलें। इस खास मौके पर दंपत्ति और उनके परिवार को मेरी तरफ से ढेरों शुभकामनाएं।'
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधेंगे। प्री-वेडिंग फंक्शंस की झलकियां सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। कपल के परिवार और करीबी दोस्त भी उदयपुर में शादी समारोह में शामिल होने के लिए पहले ही पहुंच चुके हैं। 25 फरवरी की रात को कपल की संगीत सेरेमनी आयोजित की जाएगी, जो शादी की तैयारियों का पहला रंगीन चरण है।
ये भी पढ़ें: Rashmika Vijay Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी में आएंगे ये मेहमान, देखें पूरी गेस्ट लिस्ट
Kanpur Vineet Minocha Murder Case: कानपुर के फार्मा कारोबारी विनीत मनोचा की हत्या की जांच…
IIT Bombay Sahil Wakode Case: IIT बॉम्बे में छात्र साहिल वाकोडे की आत्महत्या के बाद…
Pakistan Afghanistan Airstrike: पाकिस्तान ने गुरुवार तड़के अफगानिस्तान में 10 ठिकानों पर एयर और ड्रोन…
India vs South Korea Asian Games: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय पुरुष हॉकी टीम का…
Iran US War Indian Ocean: ईरान और अमेरिका के बीच बढ़े तनाव के बीच ईरान…
Bomb Threat Punjab Schools: मुंबई, दिल्ली और चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालयों को बम से उड़ाने…