Breaking

तमन्ना भाटिया से ब्रेकअप के बाद फिर प्यार में विजय वर्मा? मिस्ट्री गर्ल के साथ दिखे खिलखिलाते, फैंस ने दी बधाई

Bollywood News: ‘मटका किंग’ की रिलीज के बाद विजय वर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं और उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से काफी सराहना मिल रही है। इसी बीच बीती शाम उन्हें एक रेस्टोरेंट के बाहर एक मिस्ट्री गर्ल के साथ देखा गया, जिसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। दोनों को साथ में हंसते-खिलखिलाते और अच्छा वक्त बिताते हुए देखा गया, जिसके बाद फैंस के बीच तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई हैं और लोग यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि आखिर उनके साथ नजर आई लड़की कौन है और क्या एक्टर की जिंदगी में फिर से प्यार ने दस्तक दी है।

एक्टर विजय वीडियो में मिस्ट्री गर्ल के साथ नज़र आए

वीडियो में आप विजय वर्मा को कैफे से बाहर निकलते देख सकते हैं। उनके साथ ही एक लड़की दिख रही है, जिसने मिनी स्कर्ट और टॉप कैरी किया है। बैगी लुक में विजय वर्मा आगे-आगे चलते हैं और उनके ठीक पीछे खूबसूरत लड़की भी गाड़ी की ओर बढ़ती नजर आती है। दोनों की झलकियां कैमरे में कैद हो जाती हैं, इतना ही नहीं दोनों एक साथ कार में बैठते हैं, एक-दूसरे से बात करते हुए काफी खिलखिलाते दिखते हैं। दोनों के बीच का कंफर्ट फैंस को नजर आ रहा है। इस वीडियो पर जमकर फैंस की प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। 

कौन है मिस्ट्री गर्ल

अब सवाल आता है ये लड़की कौन है। वीडियो में नजर आई मिस्ट्री गर्ल कोई और नहीं बल्कि आलिया कुरैशी हैं। आलिया पेशे से एक्ट्रेस हैं। ये शाहरुख खान के साथ 'जवान' में नजर आ चुकी हैं। इन्होंने कई ओटीटी प्रोजेक्ट्स भी किए हैं। ये खुद सिंगर और सॉन्ग राइटर भी बताती हैं। ये 'नादानियां' और 'बंदिश बैंडिट' में भी नजर आ चुकी हैं।

Sunil Gupta

Recent Posts

दिल्ली में 11 KM लंबा छठ घाट तैयार, नितिन नवीन ने किया उद्घाटन; साफ पानी से लेकर CCTV तक की सुविधा

Delhi Munak Canal Chhath Ghat: दिल्ली में छठ पूजा की तैयारियों के बीच राजधानी का…

16 minutes ago

IIT खड़गपुर में शुरू होगी MD की पढ़ाई, 6 स्पेशलाइजेशन में मिलेंगी 12 सीटें

IIT Kharagpur MD Admission 2026: IIT खड़गपुर ने मेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल…

43 minutes ago

Chhath Puja 2026: 13 नवंबर से शुरू होगा छठ महापर्व, जानें नहाय-खाय से पारण तक चार दिनों का पूरा कैलेंडर

Chhath Puja 2026 Calendar: छठ पूजा आस्था, तपस्या और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने…

1 hour ago

15 राउंड फायरिंग के बाद बोला ‘हैप्पी दिवाली’: पार्किंग विवाद में फरीदाबाद हत्याकांड CCTV में कैद

Faridabad: हरियाणा के फरीदाबाद में पूर्व Tech Mahindra अधिकारी परमजीत धनखड़ की हत्या से पहले…

2 hours ago

यूपी चुनाव 2027: ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद ने बनाया ‘सामाजिक परिवर्तन मोर्चा’, यूपी की सभी सीटों पर लड़ेंगे चुनाव

Owaisi Chandrashekhar Azad Alliance: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले नया राजनीतिक…

2 hours ago