मणिपुर के उखरूल जिले में हिंसा भड़की
Manipur Violence News: मणिपुर के उखरूल स्थित लिटान गांव में कूकी और तांगखुल दोनों समुदायों के बीच हिंसा भड़क गई। इस हिंसा में करीब 30 घरों को आग के हवाले कर दिया गया। हालात पर कंट्रोल पाने के लिए सुरक्षा बलों को तैनात किया गया है। बता दें कि बीती रात इस गांव में हिंसा भड़क गई थी जिसके बाद गोलीबारी और घरों को आग लगा दिया गया। रिपोर्ट है कि बीते शनिवार को गांव में सात-आठ लोगों ने तांगखुल नागा समुदाय के एक व्यक्ति के साथ कथित तौर पर मारपीट की। इसके बाद मामला शांति से नहीं सुलझने के बाद सोमवार को हथियारबंद बदमाशों ने घरों पर हमले शुरू कर दिए।
इस घटना के बाद स्थिति बिगड़ने की आशंका में जिला प्रशासन ने पूरे जिले में कर्फ्यू लगा दिया और इंटरनेट सेवाओं को 5 दिनों के लिए निलंबित कर दिया है, ताकि आगे की हिंसा और अफवाहों को रोका जा सके। इस हिंसा में अब तक किसी के हताहत होने की जानकारी नहीं है और अधिकारियों ने इलाके की गतिविधियों पर कड़ी नजर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री युमनाम खेमचंद सिंह ने इलाके के लोगों से शांति और संयम बनाए रखने की अपील की है। मामले को लेकर जिला प्रशासन ने दोनों समुदायों के प्रतिनिधियों से बात भी की है। फिलहाल, इलाके में छिटपुट गोलीबारी की घटनाएं आ रही हैं।
ये भी पढ़ें: युमनाम खेमचंद बने मणिपुर के CM, राज्य को पहली महिला डिप्टी CM भी मिलीं
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…