Vishwakarma Puja 2025
Vishwakarma Puja 2025 : हर साल 17 सितंबर को पूरे देशभर में विश्वकर्मा जयंती बड़े धूमधाम से मनाई जाती है। इसे “विश्वकर्मा पूजा” भी कहा जाता है। भगवान विश्वकर्मा को देवताओं के शिल्पी और वास्तुकार माना जाता है। मान्यता है कि उन्होंने ही स्वर्गलोक, द्वारिका, हस्तिनापुर, पुष्पक विमान और भगवान शिव का त्रिशूल सहित कई अद्भुत निर्माण किए थे। इसलिए उन्हें “देव शिल्पी” और “सृष्टि के प्रथम इंजीनियर” भी कहा जाता है।
विश्वकर्मा पूजा का विशेष महत्व खासकर श्रमिकों, इंजीनियरों, आर्किटेक्ट्स, मशीनों और औद्योगिक क्षेत्रों में होता है। इस दिन लोग अपने कारखानों, कार्यालयों, दुकानों और वाहनों की विशेष साफ-सफाई कर मशीनों और उपकरणों की पूजा करते हैं। आस्था है कि ऐसा करने से काम में सफलता, व्यवसाय में तरक्की और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
ये भी पढ़े – घर के मंदिर से जुड़ी ये वास्तु गलतियां न करें, वरना बिगड़ सकती है किस्मत
आज के समय में विश्वकर्मा पूजा (Vishwakarma Puja 2025) केवल धार्मिक अनुष्ठान भर नहीं रह गया है, बल्कि यह श्रम की शक्ति और तकनीकी कौशल को सम्मान देने का दिन भी है। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योगपति तक, सभी लोग इस दिन अपने व्यवसायिक साधनों की पूजा करते हैं। आईटी और टेक्नोलॉजी कंपनियों में भी इस दिन विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।
Jamui Victim Photo: बिहार के जमुई में नाबालिग पीड़िता और उसके परिवार की तस्वीर सोशल…
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…