'War 2' Box Office
‘War 2’ Box Office : स्वतंत्रता दिवस वीकेंड पर बड़े पर्दे पर धांसू एक्शन का धमाका अयान मुखर्जी के निर्देशन में बनी ‘वार 2’ आज यानी 14 अगस्त 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। इस फिल्म को लेकर शुरू से ही सोशल मीडिया पर खास बज बना हुआ है। यह फिल्म यशराज फिल्म्स की 2019 की सुपरहिट ‘वार’ का सीक्वल है। इस बार कहानी में और ज्यादा एक्शन, बड़े स्टार्स और हाई-ऑक्टेन ड्रामा का तड़का लगाया गया है।
फिल्म में ऋतिक रोशन एक बार फिर अपने करिश्माई और दमदार अंदाज में नज़र आ रहे हैं, जबकि जूनियर एनटीआर ने इस फिल्म से बॉलीवुड में एंट्री मारी है। दोनों का आमना-सामना स्क्रीन पर एक बड़ा विजुअल ट्रीट बनकर सामने आया है। वहीं कियारा आडवाणी अपने ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश अंदाज से दर्शकों का ध्यान खींच रही हैं।
फिल्म वॉर 2 की रिलीज के साथ ही जश्न का माहौल देखने को मिला। फिल्म देखने फैंस सुबह से ही सिनेमाघर पहुंच गए। जूनियर एनटीआर के फैंस ने बड़ा कटआउट लगाया। जिसपर माला चढ़ाकर आतिशबाजी की गई और जमकर पटाखे फोड़े गए मूवी देखने पहुंचे थे। थिएटर के अंदर भी फैंस झूम रहे है।
फिल्म ‘वार 2’ के पहले शो के बाद सोशल मीडिया पर फैंस के रिएक्शन की बाढ़ आ गई है। एक यूज़र ने लिखा ऋतिक रोशन का जबरदस्त एक्शन और JrNTR का शानदार योगदान, दोनों के बीच डांस फेस-ऑफ, बहुत अच्छा है। अन्य ट्वीट में कहा गया यह पक्की हिट है। दो हैंडसम स्टार्स की केमिस्ट्री, शानदार एक्शन और शानदार डांस इसके सबसे बड़े प्लस प्वॉइंट हैं।”
रिव्यू के मुताबिक, फिल्म की कहानी ज्यादा नई नहीं है, लेकिन एक्शन और स्टार पावर इसे खींचने में सक्षम हैं। कुछ दर्शकों ने वीएफएक्स क्वालिटी पर निराशा जताई, खासकर जूनियर एनटीआर के सीक्वेंस में। फिर भी, बैकग्राउंड स्कोर, फाइट सीन्स और ऋतिक-एनटीआर की स्क्रीन प्रेज़ेंस दर्शकों को एंगेज रखती है।
फिल्म में ऋतिक रोशन और जूनियर एनटीआर के बीच फिल्माया गया डांस फेस-ऑफ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। फैंस इसे आंखों के लिए ‘ट्रीट’ बता रहे हैं।
ये भी पढ़े : KBC की सेट पर जाने पर सोफिया कुरैशी और व्योमिका सिंह को लेकर क्यों हो रहा विवाद, समझिए पूरा मामला
‘वार 2’ का सामना 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही रजनीकांत की फिल्म ‘कूली’ से है। ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि दोनों फिल्मों के बीच मुकाबला कड़ा रहेगा, लेकिन ऋतिक और एनटीआर की जोड़ी शुरुआती दिनों में भारी पड़ सकती है।
Ludhiana: लुधियाना की बहादुरके रोड पर गुरुवार, 24 सितंबर को तेज रफ्तार Tata Tiago EV…
Nepal Heavy Rain: नेपाल में भारी बारिश को लेकर चेतावनी जारी की गई है। नेपाल…
Rajat Patidar: रजत पाटीदार जल्द ही एक बार फिर मैदान पर नजर आएंगे। उन्हें ऑस्ट्रेलिया-ए…
Delhi HC CJP Deepfake Case: दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ…
Gulveer Singh Silver: भारतीय धावक गुलवीर सिंह ने नागोया एशियन गेम्स में पुरुषों की 10,000…
KBC 18 Ujjwal Nikam: कौन बनेगा करोड़पति’ सीजन 18 के इस वीकेंड एपिसोड में फिल्म…