देश

‘जल-जंगल-जमीन खतरे में है… कांग्रेस स्थापना दिवस पर मोदी सरकार को खरगे ने निशाने पर लिया

Congress Foundation Day 2025: कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस पर राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मोदी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आज संविधान, लोकतंत्र और जनता के अधिकार गंभीर खतरे में हैं। खरगे ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर कर रही है, मनरेगा को नष्ट किया गया है और पूंजीपतियों के लिए कानून बनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस के 140 साल

ध्वजारोहण समारोह इंदिरा भवन में संपन्न हुआ, जिसमें सोनिया गांधी, राहुल गांधी और वरिष्ठ नेता शामिल थे। खरगे ने कांग्रेस के 140 साल के योगदान को याद करते हुए बताया कि UPA सरकार के दौरान RTI, RTE, खाद्य सुरक्षा, MGNREGA, वन अधिकार और भूमि अधिग्रहण कानून लागू किए गए। खरगे ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में मोदी सरकार ने कांग्रेस की बनाई संस्थाओं को कमजोर किया। RSS और BJP नेताओं ने संविधान, तिरंगा और ‘वंदे मातरम’ को स्वीकार नहीं किया। जल-जंगल-जमीन पर खतरा बढ़ा है और जनता के अधिकारों को छीना जा रहा है।

कांग्रेस की स्थापना 28 दिसंबर 1885 को मुंबई में हुई थी। 72 प्रतिनिधियों की मौजूदगी में दास तेजपाल संस्कृत कॉलेज में पार्टी की नींव रखी गई। खरगे ने कहा कि कांग्रेस हमेशा गरीब, किसान और समाज के हक़ के लिए काम करती रहेगी, जैसा सपना उसके संस्थापकों ने देखा था।

ये भी पढ़ें: SIR ने खोले बड़े शहरों की मतदाता सूची के रहस्य, लखनऊ, कानपुर समेत 8 महानगरों में भारी कटौती

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

4 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

5 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

6 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

7 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

8 hours ago