Categories: Othersदेश

राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को चेताया, कहा-हम कुछ भी….

New Delhi : भारतीय सेना द्वारा पहलगाम अटैक के बाद किए गए  ऑपरेशन सिंदूर को लेकर एक बार फिर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह( Rajnath Singh) ने गुरुवार को कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान पाकिस्तान के उकसावे का शक्तिशाली लेकिन संयमित जवाब दिया है.रक्षा मंत्री ने गुरुवार को कहा कि भारतीय सेना अधिक नुकसान पहुंचाने में सक्षम है,लेकिन सरकार ने दुनिया के सामने अनुशासन और रणनीतिक समन्वय का प्रदर्शन किया.

रक्षा तैयारी को बढ़ाने में मेक इन इंडिया पहल की सराहना

राजधानी में भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुए सिंह ने राष्ट्रीय सुरक्षा और आत्मनिर्भरता के दोहरे लक्ष्यों पर जोर दिया तथा भारत की रक्षा तैयारी को बढ़ाने में मेक इन इंडिया (Make in Indiaपहल की भूमिका की सराहना की. सिंह ने कहा आपने देखा कि कैसे हमने पहले आतंकी ठिकानों को नष्ट किया और फिर दुश्मन के सैन्य ठिकानों और एयरबेसों को नष्ट किया. 'करने को हम कुछ और भी कर सकते थे,लेकिन हमने दुनिया के सामने शक्ति और संयम के समन्वय का एक बेहतरीन उदाहरण पेश किया.

ऑपरेशन सिंदूर में 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया

सिंह ने यह भी कहा कि पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले के बाद भारत की सैन्य प्रतिक्रिया ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) एक मापा हुआ लेकिन निर्णायक हमला था. 7 मई को शुरू किए गए इस ऑपरेशन में जैश-ए-मोहम्मद, लश्कर-ए-तैयबा और हिजबुल मुजाहिदीन जैसे आतंकी समूहों को निशाना बनाया गया, जिसके परिणामस्वरूप 100 से अधिक आतंकवादियों का सफाया हो गया. पाकिस्तान की जवाबी सीमा पार से गोलाबारी और ड्रोन घुसपैठ के बाद,भारत ने पाकिस्तान के 11 ए इसके बाद 10 मई को भारत और पाकिस्तान के बीच शत्रुता समाप्त होने की सहमति की घोषणा की गई.

आतंकवाद और पीओके पर पाक से होगी बातचीत : राजनाथ सिंह

राजनाथ सिंह ने इस बात पर भी जोर दिया कि पाकिस्तान से निपटने में भारत का दृष्टिकोण अब मौलिक रूप से बदल गया है. उन्होंने कहा कि हमने आतंकवाद के खिलाफ भारत के रुख को फिर से तैयार और परिभाषित किया है. अब से जब भी बातचीत होगी वह केवल आतंकवाद और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) के बारे में होगी. पाकिस्तान के साथ किसी अन्य मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं होगी.

उन्होंने कहा कि पीओके के लोग हमारे अपने हैं. वे हमारे परिवार का हिस्सा हैं. हमें पूरा विश्वास है कि हमारे भाई, जो आज भौगोलिक और राजनीतिक रूप से हमसे अलग हो गए हैं, एक दिन निश्चित रूप से आत्मसम्मान और अपनी स्वतंत्र इच्छा के साथ भारतीय मुख्यधारा में लौट आएंगे. उन्होंने विश्वास जताया कि दशकों के अलगाव के बावजूद पीओके और भारत के लोगों के बीच भावनात्मक और सांस्कृतिक बंधन मजबूत बना हुआ है.केवल मुट्ठी भर लोग ही गुमराह हुए हैं. भारत ने हमेशा दिलों को जोड़ने में विश्वास किया है...वह दिन दूर नहीं जब हमारा अपना पीओके वापस आएगा और घोषणा करेगा, मैं भारतीय हूं और मैं वापस आया हूं. 

Gautam Jha

बिहार का रहने वाला हूं...प्रिंट से पत्रकारिता की शुरुआत हुई... फिलहाल डिजिटल में सक्रिय हूं. जर्नलिज्म की डिग्री मिल चुकी है मगर सीखने का क्रम अभी जारी है. दैनिक भास्कर से लिखने और बोलने की शुरुआत हुई और बीते करीब 1 साल से  News India 24x7 के साथ यह सिलसिला जारी है. राजनीति, इतिहास, साहित्य, संगीत, खेल और लोक संस्कृति के साथ साथ मनोरंजन में दिलचस्पी है.. इसके साथ किताब कोई भी हो पढ़ने में खूब मजा आता है. जो समझता हूं और सीखता हूं उसे यहां  परोसने का काम करता हूं...तो पढ़िए मेरी लेखनी और सोशल मीडिया पर मुझसे जुड़कर अपने सुझाव भेजिए ताकी खुद की कमियों को सुधार सकूं... 

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago