Yamuna water level crosses danger mark
Weather Update: सितंबर की शुरुआत में ही दिल्ली-NCR में मॉनसून ने जबरदस्त वापसी की है। मात्र दो दिनों में पूरे महीने की एक-तिहाई बारिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग ने 3 सितंबर को भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बता दे कि यमुना का जलस्तर खतरे के निशाने से ऊपर पहुंचा गया है।
आज मौसम विभाग ने बारिश का पूर्वानुमान जताया है। दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम और फरीदाबाद जैसे एनसीआर क्षेत्रों में दिनभर हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बादलों की गड़गड़हट और तेज हवाओं के साथ कहीं-कहीं तेज बौछारें भी देखने को मिल सकती हैं। अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा।
लगातार बारिश के वजह से दिल्ली के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति उत्पन्न हो रही है। साथ ही बारिश के कारण यमुना नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। 3 सितंबर को नदी का जलस्तर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया है। दिल्ली प्रशासन ने बाढ़ संभावित इलाकों मे अलर्ट जारी कर दिया है और राहत-बचाव दलों को तैनात कर दिया गया है। नदी के किनारे बसे लोगों को सुरक्षित स्थानों बपर जाने की सलाह दी गई है।
हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर के जलग्रहण क्षेत्रों में भारी बारिश के बाद सतलुज, व्यास और रावी नदियों और बरसाती नालों में उफान के कारण पंजाब का बड़ा हिस्सा बाढ़ की चपेट में है। पंजाब में भी भारी वर्षा के कारण सभी शैक्षणिक संस्थान बुधवार तक बंद कर दिए गए हैं। पड़ोसी हरियाणा में भी भारी बारिश हो रही है|
चंडीगढ़ में खराब मौसम के कारण तीन सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे। पंजाब और हरियाणा की संयुक्त राजधानी चंडीगढ़ में रविवार से अब तक 140 मिमी से अधिक बारिश हो चुकी है। विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘क्षेत्र में मौजूदा खराब मौसम की स्थिति को देखते हुए, केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के सभी स्कूल तीन सितंबर को बंद रहेंगे।’’ केंद्र शासित प्रदेश के स्कूल मंगलवार को भी बंद रहे ।
ये भी पढ़े : Horoscope 3 September, 2025: मीन राशि वाले आज क्रोध पर रखें नियंत्रण, जानिए अपना राशिफल
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…