देश

गांधी परिवार में जल्द बजेगी शादी की शहनाई! प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा और अवीवा बेग करेंगे सगाई

Gandhi Family Wedding News: देश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का नया विषय बन गया है, कांग्रेस महासचिव और वायनाड की सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा के बेटे रेहान वाड्रा जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। लंबे समय से एक-दूसरे को जानने वाले रेहान और उनकी सात साल की गर्लफ्रेंड अवीवा बेग अब सगाई करने जा रहे हैं।

सूत्रों के अनुसार, रेहान ने हाल ही में अवीवा को शादी के लिए प्रपोज किया, जिसे अवीवा ने खुशी-खुशी स्वीकार कर लिया। दोनों परिवारों ने इस रिश्ते को पूरी तरह मंजूरी दी है। सगाई की संभावित तारीख जनवरी 2026 की शुरुआत में बताई जा रही है। सगाई समारोह राजस्थान में एक निजी आयोजन के रूप में दो-तीन दिन तक चल सकता है। हालांकि, दोनों परिवारों ने अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

रेहान वाड्रा: राजनीति से दूर, कला और फोटोग्राफी में रुचि

25 वर्षीय रेहान वाड्रा इंस्टॉलेशन और विजुअल आर्टिस्ट हैं। उन्होंने ‘डार्क परसेप्शन’ नाम से सोलो एग्ज़िबिशन आयोजित किया है। रेहान को नेचर फोटोग्राफी और ट्रैवलिंग का भी शौक है। प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में पूरी करने के बाद उन्होंने देहरादून और लंदन से आगे की पढ़ाई की। राजनीति और मीडिया से दूरी रखते हुए रेहान अपनी कला और फोटोग्राफी में ध्यान केंद्रित करते हैं।

कौन है अवीवा बेग

अवीवा बेग का परिवार दिल्ली का है और वे वाड्रा परिवार के करीब मानी जाती हैं। अवीवा ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली में की और मीडिया कम्युनिकेशन एवं जर्नलिज्म में डिग्री हासिल की। रेहान की तरह, अवीवा भी फोटोग्राफी में रुचि रखती हैं और एक पेशेवर फोटोग्राफर के तौर पर पहचान रखती हैं।

राजनीति की गलियारों में उत्सुकता

हालांकि रेहान सार्वजनिक आयोजनों में कम दिखाई देते हैं, लेकिन अब उनके निजी जीवन की यह खुशखबरी राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बन गई है। सवाल यह है कि क्या रेहान भविष्य में राजनीति की ओर कदम रखेंगे या कला और फोटोग्राफी में ही खुद को समर्पित रहेंगे। दोनों परिवारों ने अभी तक शादी की आधिकारिक तारीख का ऐलान नहीं किया है, लेकिन सूत्रों की मानें तो सगाई की रस्म नए साल से पहले पूरी होने की संभावना है। इस खुशखबरी के बाद गांधी परिवार में जल्द ही शादी की शहनाई गूंजने वाली है।

प्रियंका गांधी वाड्रा और रॉबर्ट वाड्रा के बेटे रेहान और अवीवा बेग की जोड़ी ने सात साल की लंबी रिलेशनशिप के बाद अपने रिश्ते को नई दिशा देने का फैसला किया है। सगाई और शादी के इस आयोजन के जरिए गांधी परिवार में एक नई खुशियों की लहर आने वाली है।

ये भी पढ़ें: भारत की ‘पुतुल’ से बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तक, खालिदा जिया का संघर्ष और राजनीति का अनकहा सफर!

Shagun Chaurasia

Recent Posts

सरकारी अफसरों को मिलेंगे 1.8 लाख रुपये तक के लैपटॉप-टैबलेट, 4 साल बाद रख सकेंगे अपने पास

Government Laptop Rules: केंद्र सरकार ने अपने अधिकारियों को दिए जाने वाले लैपटॉप, टैबलेट और…

15 hours ago

क्रिकेटर अर्शदीप सिंह ने एक्ट्रेस समरीन कौर से की सगाई, सोशल मीडिया पर शेयर कीं रोमांटिक तस्वीरें

Arshdeep Samreen Engagement: भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने अपनी जिंदगी की…

16 hours ago

MP में धड़ल्ले से बिक रही पाकिस्तानी क्रीम, गोरा बनाने के बजाय किडनी और दिमाग को नुक्सान पहुंचाने का दावा

Gauri Fairness Cream Mercury: गोरा होने की चाहत सेहत पर भारी पड़ सकती है। पाकिस्तान…

17 hours ago

कुलगाम में CRPF नाके पर आतंकी हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल; एक की हालत गंभीर

Kulgam CRPF Attack: जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में बुधवार दोपहर CRPF के नाके पर हमला…

18 hours ago

‘भगवान सबके हैं’, केदारेश्वर से मथुरा-वृंदावन तक दर्शन करेंगे अखिलेश यादव, PDA पर भी कही बात

Akhilesh Yadav Attack on BJP: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने धर्म, आस्था…

18 hours ago