मनोरंजन

शादी क्यों रुकी, अब परिवार किस हाल में… पलाश–स्मृति विवाद पर छाई खामोशी के बीच बहन पलक मुच्छल ने तोड़ी चुप्पी

Palak Muchhal Breaks Silence: म्यूजिक कंपोजर पलाश मुच्छल और भारतीय क्रिकेट टीम की स्टार स्मृति मंधाना की शादी पोस्टपोन होने के बाद हालात लगातार उलझते गए। शादी की डेट पास थी, तैयारियाँ पूरी हो चुकी थीं, लेकिन अचानक रिश्ते पर संकट आ गया। सोशल मीडिया पर चीटिंग के आरोपों, अनफॉलो ड्रामे और वायरल रिपोर्ट्स ने दोनों परिवारों को मुश्किल स्थिति में डाल दिया। इन सबके बीच अब पलाश की बहन और सिंगर पलक मुच्छल ने पहली बार इस विवाद पर प्रतिक्रिया दी है।

पलक की टूटी चुप्पी

फिल्मफेयर से बातचीत में जब पलक से पूछा गया कि परिवार इस दौर से कैसे गुजरा, तो उन्होंने बिना किसी का नाम लिए कहा “हम बहुत खराब समय से गुजरे हैं। लेकिन अभी सिर्फ पॉज़िटिव रहने की कोशिश कर रहे हैं और चाहते हैं कि बाकी लोग भी ऐसा ही करें।” उनकी यह प्रतिक्रिया साफ संकेत देती है कि परिवार उथल-पुथल से गुजर रहा है, लेकिन विवाद को और हवा नहीं देना चाहता।

शादी क्यों टली?

रिपोर्ट्स के अनुसार शादी 23 नवंबर को होनी थी। तभी खबर आई कि स्मृति के पिता को हार्ट अटैक के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया और सभी रस्में रोक दी गईं। लेकिन इसके बाद कहानी ने नई दिशा ली-

• स्मृति ने सोशल मीडिया से शादी की तस्वीरें डिलीट कर दीं
• भारतीय टीम के कई खिलाड़ियों ने पलाश को अनफॉलो कर दिया
• यहीं से अटकलों का तूफान उठा कि रिश्ता टूट चुका है

चीटिंग के आरोप और बढ़ता विवाद

कई मीडिया रिपोर्ट्स ने दावा किया कि पलाश का किसी और महिला से संबंध था, जिसके बाद स्मृति ने शादी रद्द कर दी। यह भी कहा गया कि स्मृति के पिता और पलाश के बीच हाथापाई हुई। हालांकि मुच्छल परिवार का कहना है कि पलाश सिर्फ डिहाइड्रेशन के कारण भर्ती हुए थे। सोशल मीडिया पर परिवार को भारी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा।

वृंदावन में दिखे पलाश

विवाद के बीच पलाश का एक वीडियो सामने आया जिसमें वे वृंदावन में प्रेमानंद महाराज के आश्रम में बैठे दिखाई दिए। चेहरा मास्क से ढका था, लेकिन हाथों की मेहंदी और हेयरस्टाइल से पहचान साफ थी। वे भीड़ में बैठकर चुपचाप प्रवचन सुनते दिखे मानो शांति तलाश रहे हों। शादी रुकी है या रिश्ता पूरी तरह टूटा इस पर दोनों परिवार अभी भी चुप हैं। लेकिन माहौल संकेत देता है कि कहानी अब सिर्फ “पोस्टपोन” तक सीमित नहीं रह गई।

ये भी पढ़े: 1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगी नौकरी की दुनिया, नए लेबर कोड में छुपे हैं कर्मचारियों के लिए बड़े सरप्राइज

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago