व्यापार

1 अप्रैल 2026 से बदल जाएगी नौकरी की दुनिया, नए लेबर कोड में छुपे हैं कर्मचारियों के लिए बड़े सरप्राइज

New Labour Code: देश में करोड़ों कर्मचारियों की रोज़मर्रा की नौकरी पर सीधा असर डालने वाला बड़ा बदलाव होने जा रहा है। केंद्र सरकार 1 अप्रैल 2026 से नया लेबर कोड लागू करने की तैयारी में है। श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने चारों कोड के नियमों को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मंत्री मनसुख मांडविया के अनुसार, नियम जल्द ही प्री-पब्लिश होंगे और जनता को 45 दिन में सुझाव देने का मौका मिलेगा। इसके बाद कोड को नोटिफाई कर दिया जाएगा।

काम के घंटों में बड़ा बदलाव

नए कोड में काम के घंटे को लेकर नई लचीलापन प्रणाली लाई गई है। दिन के 8 घंटे बरकरार, सप्ताह में 48 घंटे यानि कंपनियाँ चाहें तो 4 दिन ज्यादा काम लेकर कर्मचारियों को 3 दिन की लंबी छुट्टी भी दे सकती हैं। ओवरटाइम को भी स्पष्ट और अनिवार्य भुगतान के दायरे में रखा गया है।

नियुक्ति पत्र और समान वेतन की गारंटी

हर कर्मचारी को अब नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा। इससे नौकरी की शर्तें साफ होंगी और जॉब सिक्योरिटी मजबूत होगी। साथ ही “समान काम के लिए समान वेतन” का सिद्धांत लागू होगा, जिससे पुरुष और महिला दोनों को समान पोज़िशन पर समान वेतन मिलेगा।

40+ कर्मचारियों के लिए मुफ्त हेल्थ चेकअप

पहली बार 40 वर्ष से अधिक आयु वाले कर्मचारियों को फ्री मेडिकल चेकअप की सुविधा मिलेगी। यह हेल्थ और सेफ्टी सुधारों की दिशा में बड़ा कदम माना जा रहा है।

महिलाओं को सभी शिफ्ट में काम करने की अनुमति

महिलाएँ अब किसी भी शिफ्ट दिन हो या रात में काम कर सकेंगी। इससे उद्योगों में महिलाओं की भागीदारी बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।

सोशल सिक्योरिटी का बढ़ता दायरा

सरकार मार्च 2026 तक 100 करोड़ लोगों को सोशल सिक्योरिटी के तहत लाने का लक्ष्य रखती है। 2015 में यह संख्या मात्र 19% थी, जो 2025 तक 64% से आगे पहुंच चुकी है।

केंद्र–राज्य की संयुक्त जिम्मेदारी

क्योंकि श्रम कानून समवर्ती सूची में आते हैं, इसलिए केंद्र और राज्य दोनों को अपने-अपने स्तर पर नियम नोटिफाई करने होंगे। नया लेबर कोड देश में रोजगार व्यवस्था को बदलने वाला सबसे बड़ा सुधार माना जा रहा है, जहाँ कर्मचारियों को सुरक्षा और कंपनियों को स्पष्ट, एकसमान नियम मिलेंगे।

ये भी पढ़े: चार मासूम, एक खौफनाक सच… कौन थी पूनम, जो दिखती थी बहू और निकली साइको किलर?

Shagun Chaurasia

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

1 hour ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

2 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

3 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

4 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago