The Hundred league controversy: गुरुवार को हुई खिलाड़ी नीलामी के बाद इंग्लैंड की टी20 लीग The Hundred की फ्रेंचाइज़ी सनराइजर्स लीड्स (पूर्व में नॉर्दर्न सुपरचार्जर्स) सोशल मीडिया पर तीखी आलोचना का सामना कर रही है। इसका कारण है पाकिस्तान के स्पिन गेंदबाज अबरार अहमद को टीम में शामिल करना। कई क्रिकेट प्रशंसकों का मानना है कि यह फैसला उस अनौपचारिक परंपरा को तोड़ता है जिसके तहत भारतीय स्वामित्व वाली टीमों में पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आमतौर पर जगह नहीं दी जाती थी।
नीलामी के दौरान सनराइजर्स लीड और ट्रेंट रॉकेट्स के बीच अबरार अहमद को लेकर कड़ी बोली लगी। आखिरकार लीड्स की टीम ने 2.34 करोड़ रुपये की बोली लगाकर पाकिस्तानी स्पिनर को अपने साथ जोड़ लिया। इस फैसले के बाद सोशल मीडिया पर कई तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं, जिनमें समर्थन के साथ-साथ काफी आलोचना भी शामिल है।
इस पूरे घटनाक्रम के बाद टीम की सह-मालिक ट्रेंट रॉकेट्स भी चर्चा के केंद्र में आ गई हैं। वह नीलामी के दौरान मौजूद थीं और खिलाड़ियों को खरीदने के लिए सक्रिय रूप से बोली लगा रही थीं। रिपोर्ट्स के अनुसार, अबरार अहमद को टीम में शामिल करने की बोली में भी उनकी अहम भूमिका रही। यही वजह है कि कई प्रशंसकों ने सोशल मीडिया पर सीधे उन्हें निशाना बनाया। हालांकि क्रिकेट विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला पूरी तरह खेल से जुड़ा हो सकता है, क्योंकि अबरार अहमद हाल के वर्षों में सीमित ओवरों के क्रिकेट में प्रभावशाली प्रदर्शन कर चुके हैं।
काव्या मारन भारत के प्रसिद्ध मीडिया उद्योगपति कलानिधि मारन की बेटी हैं। कलानिधि मारन सन ग्रुप के संस्थापक और चेयरमैन हैं, जो दक्षिण भारत के सबसे बड़े मीडिया समूहों में से एक माना जाता है। काव्या मारन समूह के मीडिया और खेल कारोबार में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। वह सन टीवी नेटवर्क में कार्यकारी निदेशक के पद पर कार्यरत हैं और समूह के स्पोर्ट्स डिवीजन की प्रमुख भी हैं। पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने खेल प्रबंधन में अपनी अलग पहचान बनाई है।
काव्या मारन वर्तमान में तीन अलग-अलग टी20 लीगों में टीमों से जुड़ी हुई हैं। इनमें सनराइजर्स हैदराबाद (आईपीएल), सनराइजर्स ईस्टर्न कैप (दक्षिण अफ्रीका की SA20) और सनराइजर्स लीड शामिल हैं। हाल ही में सन ग्रुप ने नॉर्दन सुपरचार्जर्स में प्रमुख हिस्सेदारी हासिल करने के बाद टीम का नाम बदलकर सनराइजर्स लीड्स कर दिया।
काव्या इन सभी टीमों को सक्रिय रूप से समर्थन देती हैं और अक्सर मैचों के दौरान स्टेडियम में दिखाई देती हैं। उनकी भावनात्मक प्रतिक्रियाएं और उत्साह कई बार सोशल मीडिया पर वायरल भी हो जाते हैं।
व्यापार और खेल प्रबंधन के क्षेत्र में योगदान के लिए काव्या मारन को कई मंचों पर सम्मानित किया जा चुका है। जनवरी 2024 में उन्हें एक प्रतिष्ठित समारोह में सनराइजर्स हैदराबाद की फेस एंड फोर्स के रूप में सम्मान दिया गया। इसके अलावा 2023 में उन्हें देश की 100 प्रमुख महिला उपलब्धि हासिलकर्ताओं की सूची में शामिल किया गया था। उस सूची में शामिल होने वाली वह सबसे कम उम्र की व्यवसायियों में से एक थीं।
Trump on BRICS: ब्रिक्स 2026 के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनाल्ड ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति शी…
Bihar: बिहार के बांका जिले में सोशल मीडिया पर वायरल एक वीडियो के आधार पर…
Air India Pilot Suspended: स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उड़ान…
Pig Kidney Xenotransplantation India: किडनी ट्रांसप्लांट के लिए डोनर की कमी बड़ी चुनौती बनी हुई…
Congress Protest Against Gyanesh Kumar: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और गिरफ्तारी की…
Brajesh Pathak Hindi Prescription: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने प्रदेश…