दुनिया

तेल का असली मालिक कौन? बलूच नेता ने ट्रंप को किया आगाह!

Baloch leader warns Trump: बिलोचिस्तान से एक बड़ा खुलासा सामने आया है, बलोच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से कहा है कि उन्हें गलत जानकारी दी गई। ट्रम्प ने पाकिस्तान के “तेल भंडारों” के साथ समझौते की बात कही थी, लेकिन मीर यार का दावा है कि असली तेल भंडार पाकिस्तान में नहीं, बल्कि बेलोचिस्तान में हैं। यह इलाका पाकिस्तान की तुलना में स्वतंत्र राष्ट्र की तरह है।

पाकिस्तान ने आपको गलत बताया, सर!

बलूच नेता मीर यार बलोच ने अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को खुला खत लिखा है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान ने आपको झूठी जानकारी दी है कि तेल उनके देश में है। जबकि हकीकत में जो तेल और खनिज भंडार हैं, वो बलूचिस्तान में हैं ,पाकिस्तान में नहीं। मीर यार ने कहा कि पाकिस्तान की आर्मी के जनरल आसिम मुनीर ने आपको जानबूझकर गुमराह किया। ट्रंप को कहा गया कि पाकिस्तान में बड़े तेल भंडार हैं, लेकिन बलोच नेता ने साफ किया कि असली खजाना बलूचिस्तान की जमीन में छिपा है तेल, गैस, लिथियम, यूरेनियम और तांबे जैसे अनमोल खनिज।

बलूचिस्तान को क्यों नहीं पूछा गया?

बलूच नेता ने सवाल उठाया कि अगर अमेरिका समझौता करना चाहता है, तो वो पाकिस्तान से क्यों कर रहा है? जिन जमीनों में तेल खनिज हैं, वो तो बलूचिस्तान की हैं वहां के लोगों से बिना पूछे आप कैसे उनके संसाधनों का समझौता कर सकते हैं? उन्होंने ट्रम्प को चेतावनी दी कि अगर पाकिस्तान को ये संसाधन दिए गए, तो वो पैसा आतंक फैलाने में इस्तेमाल हो सकता है। ISI जैसी एजेंसियां इससे मजबूत होंगी और इससे पूरी दुनिया को खतरा हो सकता है।

“हमारी जमीन, हमारा हक”

बलोच नेता ने अंत में कहा कि बलूचिस्तान की जमीन, उसका तेल और उसके खनिज, किसी और के नहीं हैं। उन्होंने ट्रंप से कहा कि वह सच को समझें और जो भी फैसला लें, वो बलोच जनता से बातचीत के बाद लें।

यह भी पढ़ें: वोटर लिस्ट से नाम कटने वाले 65 लाख लोगों में तेजस्वी यादव भी शामिल ! राजद नेता के दावों को चुनाव आयोग ने किया खारिज

Jesika verma

जेसिका – शब्दों की जादूगर, डिज़िटल दुनिया की खोजी जेसिका सिर्फ एक कंटेंट राइटर नहीं, वो कहानियों को आकार देने वाली और वेबसाइट्स को जान देने वाली एक डिजिटल क्रिएटर हैं। न्यूज़ इंडिया 24x7 की न्यूज़रूम में वे हर दिन शब्दों से वो तस्वीर बनाती हैं जो दिल तक पहुंचती है। अपनी शुरुआती पढ़ाई ऑक्सफोर्ड सीनियर सेकेंडरी स्कूल और आदर्श पब्लिक स्कूल से करने के बाद, अब वे विवेकानंद इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ में ज्ञान की उड़ान भर रही हैं। टेक्नोलॉजी से उनका रिश्ता कुछ खास है — उन्हें वेबसाइट्स के हर कोने को निखारना, डिज़ाइन से प्रयोग करना और कुछ नया सीखते रहना बेहद पसंद है। चाहे वेबसाइट को आसान बनाना हो या खूबसूरत, जेसिका हमेशा अपनी टीम की रीढ़ बनकर खड़ी रहती हैं। सीखने की ललक और कुछ नया रचने की चाह ने उन्हें कंटेंट की दुनिया में वो मुकाम दिलाया है जहाँ हर शब्द उनका स्टाइल बोलता है।

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

6 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

6 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

8 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

8 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

8 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

9 hours ago