BMC

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप को गिफ्ट में मिला नोबेल पुरस्कार, जानें अपने पास रखेंगे या लौटाएंगे

Trump Nobel Prize Gift: वेनेजुएला की विपक्षी नेता और नोबेल पुरस्कार विजेता मारिया कोरिना मचाडो ने बीते दिन गुरुवार को वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को अपना नोबेल पुरस्कार में गिफ्ट में दिया, जिसे ट्रंप ने मुस्कुराते हुए इसे स्वीकार कर लिया। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर लिखा, "आज वेनेज़ुएला की मारिया कोरिना मचाडो से मिलना मेरे लिए सम्मान की बात थी। उन्होंने मेरे काम के लिए मुझे अपना नोबेल शांति पुरस्कार भेंट किया। धन्यवाद मारिया। "

मचाडो ने नोबेल देते वक्त क्या कहा

मारिया कोरिना मचाडो ने ब्रिटेन के खिलाफ क्रांतिकारी युद्ध में अमेरिका की मदद करने वाले फ्रांसीसी अधिकारी मार्क्विस डी लाफायेट की याद दिलाई। मचाडो ने कहा कि लाफायेट ने स्पेन के खिलाफ सफल स्वतंत्रता संग्राम का नेतृत्व करने वाले वेनेजुएला के साइमन बोलिवर को पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज वॉशिंगटन की तस्वीर वाला एक मेडल सौंपा था। मचाडो ने कहा, "दो सौ साल के इतिहास में, बोलिवर के लोग वाशिंगटन के उत्तराधिकारी को एक मेडल वापस दे रहे हैं - इस मामले में, नोबेल शांति पुरस्कार का मेडल. यह हमारी स्वतंत्रता के साथ उनकी अद्वितीय प्रतिबद्धता की मान्यता के रूप में है।"

ट्रंप नोबेल रखेंगे या लौटा देंगे

राष्ट्रपति ट्रंप नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने के बाद बेहद खुश नज़र आए। हालांकि, उनके विपक्षियों ने इस पर आपत्ति भी जताई है। ऐसे में चर्चा तेज हो गई है कि ट्रंप ये पुरस्कार रखेंगे या लौटा देंगे। इस पर CNN ने मामले से परिचित एक सूत्र के हवाले से बताया कि मचाडो ने मेडल वाइट हाउस में ही छोड़ दिया था और यह फिलहाल राष्ट्रपति के पास है।

जानिए क्या है पूरा विवाद

नोबेल प्राइज को लेकर विवाद पहली बार सामने नहीं आया है, इससे पहले भी कई तरह के विवादों से इसका नाता रहा है। इस मामले की बात करें तो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने नोबेल प्राइज अनाउंस होने से पहले पूरा माहौल तैयार कर लिया था, उनका दावा था कि उन्होंने दुनिया के कई देशों को युद्ध में जाने से रोका है, इसीलिए उन्हें नोबेल पीस प्राइज दिया जाना चाहिए। लेकिन ऐसा नहीं हुआ और उनकी जगह वेनेजुएला की विपक्षी नेता मारिया कोरिना मचाडो को ये पुरस्कार मिल गया।

मारिया कैसे बनी ट्रंप की प्रशंसक

वेनेजुएला में अमेरिकी सेना की कार्रवाई और वहां के राष्ट्रपति निकल्स मादुरो को पड़कर अमेरिका लाए जाने का विपक्षी नेता मारियो कोरिया मचाडो ने समर्थन किया था। माना जा रहा है कि यही वो कारण जिसके चलते मारियो ने अपना नोबेल पुरस्कार ट्रंप को गिफ्ट किया है। हालांकि, ट्रंंप ने वेनेजुएला की सरकार पर अमेरिका में ड्रग व हथियार की तस्करी कर लाए जाने का आरोप लगाया था।

ये भी पढ़ें: ईरान में सत्ता बदली तो भारत के लिए सुनहरा मौका या बड़ा झटका, जानिए आज के एक्सप्लेनर में…

Shagun Chaurasia

Share
Published by
Shagun Chaurasia

Recent Posts

NVIDIA CEO की करीबी बनकर जासूसी का आरोप, चीनी महिला पर उठे सवाल तो बीजिंग ने दी सफाई

Jensen Huang China Espionage Allegations: दुनिया की दिग्गज टेक कंपनी NVIDIA के CEO जेनसेन हुआंग…

10 hours ago

काशी जा रही शव यात्रा में भीषण हादसा, तेज रफ्तार ट्रक ने सवारी गाड़ी को मारी टक्कर; 5 की मौत, 14 घायल

Hazaribagh Danua Valley Road Accident: झारखंड के हजारीबाग में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे…

10 hours ago

दिवाली पर ‘रामायण’ की रिकॉर्डतोड़ कमाई, 4 दिन में दुनियाभर से जुटाए करीब 500 करोड़

Ramayana Movie Box Office Collection: नितेश तिवारी की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लीजेंड' ने…

11 hours ago

पाकिस्तानी टीवी एंकर राबिया अहसन की गोली मारकर हत्या, पति ने पुलिस पूछताछ में कबूला जुर्म

Pakistani TV Anchor Rabia Ahsan Murder: पाकिस्तान की मशहूर टेलीविजन एंकर और कार्यक्रम होस्ट राबिया…

11 hours ago

शेख हसीना ने नए पासपोर्ट के लिए किया आवेदन, बांग्लादेश वापसी की दिशा में बढ़ाया पहला कदम

Sheikh Hasina Bangladesh Return: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना दिसंबर में अपने देश लौटने…

11 hours ago

दिवाली पर पंजाब के खेतों में लगाई गई आग? दिल्ली सरकार ने AQI संकट के पीछे साजिश का लगाया आरोप

Delhi Pollution, Punjab Stubble Burning: दिल्ली में प्रदूषण को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) और…

11 hours ago