Gum laddus will keep cold diseases away
Gond Laddu Benefits: जैसे-जैसे दिसंबर में ठंड बढ़ती है, वैसे-वैसे शरीर को अतिरिक्त ऊर्जा और गर्माहट की जरूरत होती है। ऐसे में गोंद के लड्डू एक पारंपरिक लेकिन बेहद असरदार देसी उपाय माने जाते हैं। पहले के समय में सर्दियों की शुरुआत होते ही घर-घर में गोंद के लड्डू बनाए जाते थे, खासकर बच्चों, बुजुर्गों और नई माताओं के लिए। आज भले ही सप्लीमेंट्स का चलन बढ़ गया हो, लेकिन आयुर्वेद विशेषज्ञ अब भी गोंद के लड्डुओं को सर्दियों का संपूर्ण पोषण मानते हैं।
ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद की एसोसिएट के अनुसार, गोंद (गम अरेबिक) की तासीर गर्म होती है, जो ठंड के मौसम में शरीर को अंदर से गर्म रखने में मदद करती है। यही वजह है कि इसे लड्डू के रूप में सर्दियों में खासतौर पर खाया जाता है। गोंद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण जोड़ों की सूजन और दर्द को कम करने में सहायक होते हैं। सर्दियों में अकड़न, गठिया और मांसपेशियों के दर्द से परेशान लोगों के लिए गोंद के लड्डू राहत दे सकते हैं। खासकर बुजुर्गों के लिए यह बेहद फायदेमंद माने जाते हैं।
इसके अलावा गोंद एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाकर इम्यूनिटी मजबूत करती है। गोंद से बनने वाले लड्डुओं में गेहूं का आटा, देसी घी, गुड़ और सूखे मेवे मिलते हैं, जो इन्हें एक पावरफुल एनर्जी बूस्टर बनाते हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, सर्दियों में रोज एक गोंद का लड्डू खाने से शरीर में ताकत बनी रहती है, ठंड का असर कम होता है और संपूर्ण स्वास्थ्य बेहतर रहता है। यह देसी मिठाई स्वाद के साथ सेहत का भी खजाना है।
Sikkim Landslide: सिक्किम में लगातार हो रही बारिश के बीच गुरुवार की देर रात बड़ा…
Beta Pictoris b Radio Signal: अंतरिक्ष से मिले एक रहस्यमयी रेडियो सिग्नल ने वैज्ञानिकों का…
Trump Xi Meet: अमेरिका और चीन के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप…
UAE Company iPhone Gift: ऑफिस में बॉस की मीटिंग का नाम सुनकर आमतौर पर कर्मचारी…
Seema Khanna Election Commission: भारतीय चुनाव आयोग में वोटर लिस्ट और डिजिटल सिस्टम को लेकर…
Mushtaq Khan Death: बॉलीवुड अभिनेता मुश्ताक खान के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की…