Others

Woman Asia Cup: नकवी से ट्रॉफी न लेने पर BCCI का आया रिएक्शन, ‘फर्क नहीं पड़ता…’

 BCCI Reaction: मोहसिन नकवी के हाथों एशिया कप ट्रॉफी लेने से भारतीय टीम के इनकार पर अब BCCI की प्रतिक्रिया सामने आई है। बोर्ड के सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि पहलगाम हमले के बाद देशभर के लोगों का BCCI पर दबाव था और इस घटना ने पूरी परिस्थिति बदल दी थी। उन्होंने देशवासियों की भावनाओं और सम्मान का हवाला देते हुए सरकार की उस नीति को भी दोहराया, जिसके तहत भारत पाकिस्तान के साथ किसी भी स्तर पर द्विपक्षीय मुकाबला नहीं खेलता है।

ट्रॉफी विवाद पर सैकिया का बयान

IANS से बातचीत में BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि एशिया कप की ट्रॉफी अब एक विवादित मुद्दा बन चुकी है। उन्होंने अप्रैल 2025 के पहलगाम हमले के बाद बदली परिस्थितियों का जिक्र करते हुए पिछले साल का विवाद भी याद किया, जब पाकिस्तान को हराने के बाद प्रेजेंटेशन में एक घंटे से ज्यादा की देरी हुई थी और मोहसिन नकवी ट्रॉफी लेकर चले गए थे।

नकवी से ट्रॉफी न लेने पर BCCI का रुख साफ

मोहसिन नकवी के हाथों ट्रॉफी न लेने के फैसले पर BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने कहा कि भारत-पाकिस्तान के रिश्ते पहले से खराब हैं और अप्रैल 2025 के बाद हालात और बिगड़े हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे व्यक्ति के हाथों से भारतीय टीम ट्रॉफी स्वीकार नहीं कर सकती, जो भारत के खिलाफ काम कर रहा है। सैकिया ने बताया कि पिछले साल पुरुष एशिया कप के दौरान भी टीम इंडिया ने नकवी से ट्रॉफी नहीं ली थी। इस बार भारतीय महिला टीम ने भी इसी रुख को बरकरार रखते हुए नकवी के हाथों ट्रॉफी स्वीकार नहीं की।

2028 टी20 वर्ल्ड कप पर BCCI का फोकस

BCCI सचिव देवजीत सैकिया ने साफ कहा कि ट्रॉफी से ज्यादा टीम का प्रदर्शन मायने रखता है। उन्होंने बताया कि बोर्ड का लक्ष्य 2028 टी20 वर्ल्ड कप जीतना है और इसी दिशा में टीम के साथ मिलकर तैयारी की जा रही है। सैकिया ने कहा कि ट्रॉफी हाथ में आई या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता, क्योंकि पूरी दुनिया ने टीम इंडिया का शानदार और एकतरफा प्रदर्शन देखा है।

Sunil Gupta

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

7 hours ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

8 hours ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

9 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

9 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

10 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

10 hours ago