wtc rankings Update: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की अंक तालिका में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जिससे रैंकिंग में हलचल मच गई है। पहले टेस्ट में बांग्लादेश से मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान को अंक तालिका में बड़ा नुकसान हुआ है। इसी बीच भारत ने बिना कोई मैच खेले ही पाकिस्तान को पीछे छोड़ते हुए अपनी स्थिति मजबूत कर ली है।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की ताजा अंक तालिका में बड़ा बदलाव देखने को मिला है, जहां रैंकिंग में टीमों की स्थिति बदल गई है। ऑस्ट्रेलिया 87.50 प्रतिशत (PCT) के साथ पहले स्थान पर काबिज है, जबकि न्यूजीलैंड 77.78 प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर बनी हुई है। दक्षिण अफ्रीका 75.0 प्रतिशत के साथ तीसरे स्थान पर है, वहीं श्रीलंका 66.67 प्रतिशत PCT के साथ चौथे स्थान पर पहुंच गई है। पाकिस्तान, जो पहले पांचवें स्थान पर था, अब एक स्थान नीचे खिसक गया है, जबकि भारतीय टीम ने छलांग लगाकर पांचवां स्थान हासिल कर लिया है।
इस मैच से पहले तक पाकिस्तान का पीसीटी 50 का था। टीम ने दो मैच खेले थे, उसमें से एक जीता और एक हारा था। लेकिन अब वो पीसीटी घटकर 33.33 हो गया है। क्योंकि टीम ने तीन मैच खेलकर केवल एक जीता है और 2 मैचों में उसे हार मिली है। यानी टीम का पीसीटी भारत से कम हो गया है। भारत का पीसीटी अभी 48.15 का है। भारत ने अब तक 9 मैच खेलकर 4 में जीत दर्ज की है। चार हारे हैं ओर एक मुकाबला ड्रॉ पर समाप्त हुआ है। मैच ज्यादा खेलने की वजह से भारतीय टीम नीचे चली गई थी।
इस बीच बांग्लादेश की टीम को पहले टेस्ट में जीत का बड़ा फायदा मिला है। बांग्लादेश ने लगातार पाकिस्तान पर दबाव बनाए रखा और विरोधी टीम को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। इस जीत से पहले बांग्लादेश का विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) में पीसीटी 16.67 था, जो अब बढ़कर 44.44 हो गया है। इसी के साथ टीम ने शानदार छलांग लगाते हुए अंक तालिका में आठवें से सीधे छठे स्थान पर जगह बना ली है।
IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…
Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…
AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…
Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…
ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…
CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…