मनोरंजन

ये मेरे प्यार की…’दीपिका ने खास अंदाज़ में सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे, शेयर की फोटो

Deepika Daughter’s Birthday : बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इन दिनों फिल्मों से ब्रेक लेकर अपनी बेटी दुआ संग मदरहुड का आनंद ले रही हैं। हाल ही में दीपिका और रणवीर सिंह की लाडली ने अपना पहला जन्मदिन मनाया। इस खास मौके की झलक एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर शेयर की, जहां उन्होंने अपनी नन्ही प्रिंसेस के बर्थडे सेलिब्रेशन की प्यारी तस्वीरें पोस्ट कीं।

ऐसे सेलिब्रेट किया बेटी का पहला बर्थडे

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने अपनी बेटी दुआ का पहला जन्मदिन बेहद खास अंदाज में मनाया। 8 सितंबर 2024 को एक साल की हुई दुआ के लिए दीपिका ने घर पर खुद चॉकलेट केक बनाया और उसकी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा – “मेरी प्रेम भाषा? अपनी बेटी के पहले जन्मदिन के लिए केक बनाना!”

8 सितंबर को बनें माता-पिता

8 सितंबर 2024 को दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह माता-पिता बने और उनकी बेटी दुआ का जन्म हुआ। इस खुशखबरी को दोनों ने इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा – “8.9.2024 को बेबी गर्ल का स्वागत है… दीपिका और रणवीर।”  इससे पहले, फरवरी 2024 में ही इस कपल ने ऑफिशियली अनाउंस कर दिया था कि वे पेरेंट्स बनने वाले हैं। यानी फैन्स पहले से इस पल का इंतजार कर रहे थे और 8 सितंबर को आखिरकार उनका इंतजार खत्म हुआ।

कपल्स ने इंस्टाग्राम पर खुलासा किया कि उनकी बेटी का नाम 1 नवंबर 2024 को दुआ रखा गया है। उन्होंने कहा कि “दुआ” शब्द का अर्थ है “एक प्रार्थना” और इसका मतलब है कि उनकी बेटी “हमारी प्रार्थनाओं का उत्तर” है।

कब शादी के बंधन में बंधे थे दीपिका-रणवीर

रणवीर और दीपिका ने नवंबर 2018 में लेक कोमो में एक इंटीमेट फंक्शन में शादी की थी और इंस्टाग्राम पर फैंस के साथ कुछ तस्वीरें शेयर की थी। शादी के पांच साल बाद कॉफ़ी विद करण पर, उन्होंने अपनी शादी के वीडियो की एक झलक भी दिखाई थी। दीपिका  और रणवीर को 2013 में “गोलियों की रासलीला राम-लीला” के सेट पर प्यार हो गया था. अउन्होंने इटली के लेक कोमो में पारंपरिक कोंकणी हिंदू और सिख आनंद कारज समारोहों में शादी की थी।

Kajal Sharma

Recent Posts

IIT बॉम्बे छात्र की मौत के बाद माता-पिता का अनशन, ‘प्रताड़ित करने वालों’ पर कार्रवाई की मांग

IIT Bombay Student Death: IIT बॉम्बे के 20 वर्षीय BTech छात्र के माता-पिता ने मुंबई…

51 minutes ago

‘वोट चोरी’ से होती है ‘कानून चोरी’: राहुल गांधी बोले- सांसदों के बनाए कानून भी अवैध

Rahul Gandhi Vote Chori Allegation: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने गुरुवार को मुख्य…

1 hour ago

AI की रफ्तार बढ़ी तो बढ़ेगा ई-कचरा, 2050 तक हर साल 6.1 करोड़ टन तक निकल सकता है वेस्ट

AI E-Waste: दुनिया में AI का इस्तेमाल बढ़ने के साथ डेटा सेंटर और कंप्यूटिंग मशीनों…

2 hours ago

मेरठ सेंट्रल मार्केट के 650 व्यापारियों को राहत, सरकार लाएगी विशेष पुनर्वास नीति

Meerut: मेरठ के शास्त्रीनगर स्थित सेंट्रल मार्केट के ध्वस्तीकरण से प्रभावित करीब 650 व्यापारियों को…

3 hours ago

गोवा में वोटर डिलीट करने के बाद नाम नहीं हो सका बहाल; EC ने Form 7 का दिया हवाला

ECINet Voter Deletion Rollback: चुनाव आयोग ने India Today को बताया कि ECINet सिस्टम में…

3 hours ago

‘देशभर में होगा प्रदर्शन’: CJP ने CEC ज्ञानेश कुमार से 48 घंटे में की इस्तीफे की मांग

CJP Gyanesh Kumar Resignation Demand: नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर Cockroach Janta Party (CJP)…

4 hours ago