News Big

‘सपा ने राज्यसभा सीट धन्नासेठ को बेची’, वाराणसी में अखिलेश यादव पर बरसे CM योगी

Yogi Adityanath Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वाराणसी में समाजवादी पार्टी और अखिलेश यादव पर निशाना साधा। शिक्षक सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने सपा की सरकार के दौरान हुई भर्तियों और राज्यसभा उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए। योगी ने आरोप लगाया कि सपा ने राज्यसभा की एक सीट मुंबई के धन्नासेठ को दे दी। उन्होंने पार्टी के पीडीए नारे पर भी तंज कसा।

भर्ती आयोग में नियुक्ति को लेकर सपा पर निशाना

सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अध्यक्ष पद पर अनिल यादव को नियुक्त किया गया था। उन्होंने कहा कि वह इस पद के योग्य नहीं थे। योगी ने यह भी दावा किया कि उस समय आयोग में एक ऐसे व्यक्ति ने टॉप किया था, जिसने हाईस्कूल, इंटरमीडिएट और बीए की परीक्षाएं थर्ड डिवीजन से पास की थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ और प्रदेश में अराजकता व गुंडागर्दी का माहौल था।

'PDA का मतलब परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी'

सीएम योगी ने समाजवादी पार्टी के पीडीए यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक वाले नारे पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि राज्यसभा टिकट बांटते समय सपा का पीडीए कहां चला गया, योगी ने कहा कि पार्टी चाहती तो किसी यादव, दलित या मुस्लिम नेता को राज्यसभा भेज सकती थी। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि सपा काशी, गाजीपुर या बलिया के किसी यादव नेता को टिकट दे सकती थी। दूसरी सीट पर किसी दलित या मुस्लिम नेता को मौका दिया जा सकता था।

'मुंबई के धन्नासेठ को दे दी सीट'

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आरोप लगाया कि सपा ने राज्यसभा की एक सीट मुंबई के किसी धन्नासेठ को दे दी। उन्होंने कहा कि पार्टी के फैसले उसके पीडीए नारे से मेल नहीं खाते। योगी ने पीडीए का मतलब 'परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी' बताते हुए अखिलेश यादव पर निशाना साधा। उन्होंने 'पराया धन अपना है' कहकर भी तंज कसा। वाराणसी में दिए गए इस बयान में सीएम योगी ने भर्ती व्यवस्था और राज्यसभा टिकट के बंटवारे को लेकर सपा को घेरा। उनके आरोपों का केंद्र युवाओं की भर्ती और पीडीए की राजनीति रही।

ये भी पढ़ें: EC पर रार: राहुल गांधी समेत 13 विपक्षी नेताओं की याचिका पर 26 अक्टूबर को सुनवाई संभव


Lavanya Dayal

Recent Posts

अष्टमी-नवमी 2026: 18 या 19 अक्टूबर, कब होगा कन्या पूजन? जानें सही तारीख

Ashtami Navami 2026: शारदीय नवरात्र में अष्टमी और नवमी तिथि का विशेष महत्व है। इन…

6 hours ago

राहुल के साथ PC करने वाली NSUI की महिला कार्यकर्ताओं के खिलाफ FIR, पुलिस पर लगाया था मारपीट का आरोप

NSUI Women Workers FIR: दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की…

8 hours ago

ध्रुव राठी की बढ़ीं मुश्किलें, 8 साल पुराने मामले में साकेत कोर्ट ने फिर भेजा समन

Dhruv Rathee Court Case: यूट्यूबर ध्रुव राठी की कानूनी मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं।…

8 hours ago

16 अक्टूबर को कनॉट प्लेस में तिरंगा लहराएंगे अभिजीत दिपके, देशभर के लोगों से की अपील

Abhijeet Dipke Tricolor March: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दिपके ने 16 अक्टूबर…

9 hours ago

BRICS से दूरी पर भड़कीं शेख हसीना, पूछा- तारिक रहमान को भारत आने से परहेज क्यों

Sheikh Hasina BRICS Statement: बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में…

10 hours ago